Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपने नए घर में दिवाली बनाएंगे ये 5 स्टार कपल्स, जगमगाएंगे ड्रीम होम

Diwali 2025: इस साल 5 सेलिब्रिटी कपल्स के लिए दिवाली एक्स्ट्रा स्पेशल होने वाली है. दरअसल, इस बार कुछ सेलेब्स अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. ऐसे में इस बार की दिवाली इन सेलिब्रिटीज के नए करोड़ों के आलीशान महल में होगी.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 20, 2025 12:11
Share :
नए घर में इन कपल्स की होगी पहली दिवाली. (Photo Credit- Social Media)

Diwali 2025: इस साल की दिवाली कुछ सेलेब्स के लिए ज्यादा रोशनी से भरी होगी. पटाखों की गूंज, मुंह में पानी ला देने वाली मिठाइयां और परिवार के साथ खुशियों की लहर लेकर दिवाली आ चुकी है. बॉलीवुड सितारों के लिए ये दिवाली बेहद ही खास है क्योंकि वो इसे नए घर में मना रहे हैं. रोशनी और खुशियों से सेलेब्स के ड्रीम होम जगमग होंगे. इन सितारों के करोड़ों के घर में ये पहली दिवाली है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस बार अपने नए घर में दिवाली मनाएगा. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का है. कपूर परिवार का 250 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला बनकर तैयार हो चुका है. दिवाली के शुभ मौके पर रणबीर और आलिया राहा संग इस घर में शिफ्ट हो रहे हैं. हालांकि, कपल ने मीडिया से प्राइवेसी को लेकर रिक्वेस्ट भी की है. तो अब देखना होगा कि क्या फैंस को कपूर परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने को मिलेंगी या नहीं.

सोनाक्षी-जहीर भी इस बार अपने नए घर में ही दिवाली मनाएंगे. कुछ ही दिन पहले कपल को नए घर की पूजा करते हुए देखा गया था. इस लिस्ट में तीसरा नाम टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता का है. कपल के लिए इस बार की दिवाली किसी सौभाग्य से कम नहीं है क्योंकि रवि और सरगुन की उनके नए घर सौभाग्य में ये पहली दिवाली है. हाल ही में कपल ने अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की, जहां टीवी के कई सितारे शामिल हुए. पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत भी इस साल अपने नए घर में दिवाली मना सकते हैं. कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि जयदीप और उनकी पत्नी ज्योति ने मुंबई के रिहाइशी इलाके अंधेरी वेस्ट में 10 करोड़ का घर खरीदा है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2025 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola