Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai’s Camera-Shy Moment Goes Viral! मीडिया से बचती नजर आईं एक्ट्रेस! तस्वीरें वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मुंबई में घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुईं। सिर पर हैट, आंखों पर काला चश्मा और खुले बालों में नजर आईं ऐश्वर्या ने पैपराज़ी को कोई पोज़ नहीं दिया और जल्दबाज़ी में कार में बैठकर निकल गईं। उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जहां फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 28, 2026 17:06
Share :
Aishwarya Rai

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जहां उनका अंदाज़ फैंस को हैरान कर गया। आमतौर पर पैपराज़ी को मुस्कुराकर पोज़ देने वाली ऐश्वर्या इस बार काफी जल्दबाज़ी में नजर आईं। उन्होंने न तो कैमरों के लिए रुका और न ही कोई रिएक्शन दिया, बल्कि सीधे कार में बैठकर निकल गईं। इस दौरान ऐश्वर्या ने सिर पर हैट, आंखों पर बड़े काले चश्मे और खुले बालों से अपना चेहरा काफी हद तक ढका हुआ था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स का मानना है कि वह जल्दबाज़ी में थीं, जबकि कुछ का कहना है कि वह कैमरों से बचने की कोशिश कर रही थीं। कई लोगों ने उनके हेयरस्टाइल और चेहरे को बालों से ढकने की आदत पर भी सवाल उठाए। फिलहाल, ऐश्वर्या का यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola