Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उन्हें मेरा शुक्रगुजार होना…’ Cocktail को लेकर सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, फिल्म को रिजेक्ट कर चुका था ये एक्टर

Saif Ali Khan Big Reveal on Cocktail Casting: फिल्म 'कॉकटेल 2' की खबरों के बीच एक्टर सैफ अली खान ने अपनी हिट फिल्म 'कॉकटेल' की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Big Reveal on Cocktail Casting: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस समय सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर छाई हुई है. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई लोग एक्टर सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ओजी फिल्म ‘कॉकटेल’ को दोबारा देख रहे हैं और उसकी क्लिप को शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर सैफ अली खान ने चौंकने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. मेकर्स ने जिसे पसंद किया था, उस हीरो के रिजेक्शन के बाद उन्हें ये फिल्म मिली है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

फिल्म को रिजेक्ट कर चुका था ये एक्टर

वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘कॉकटेल’ की कास्टिंग को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया. सैफ ने कहा, ‘मेकर्स के पास फिल्म के लिए दीपिका और डायना थीं, लेकिन उन्हें गौतम के किरदार के लिए कोई हीरो नहीं मिल रहा था. शायद इसलिए क्योंकि वेरोनिका (दीपिका) का किरदार बहुत ही दिलचस्प था. मुझे कुछ नाम याद हैं जिन्हें उन्होंने इस किरदार के लिए अप्रोच किया था. मुझे लगता है मेकर्स ने इमरान खान और रणबीर कपूर से पूछा था. उनके मना करने के बाद वो मेरे पास आए. मैंने कहा, ‘ठीक है, बढ़िया, मैं यह कर लूंगा.’

उन्हें मेरा शुक्रगुजार…

इसके बाद सैफ अली खान ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें मेरा शुक्रगुजार होना चाहिए कि मैंने ये फिल्म की. यही मेरी कहानी है. हां, क्योंकि मुझे इस फिल्म को करने में बहुत मजा आया. मैं होमी (कॉकटेल के डायरेक्टर) को बहुत पसंद करता हूं, और हमने साथ में शूटिंग करते हुए अच्छा समय भी बिताया.’ बता दें कि, आज भी फिल्म ‘कॉकटेल’ कई लोगों की फेवरेट मूवी है.

First published on: Jun 20, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola