Dia Mirza on Stepdaughter Samaira: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अक्सर अपने सोशल वर्क को लेकर सोशल मीडिया और खबरों में बनी रहती हैं. हालांकि, इस बार ‘रहना है तेरे दिल में’ की एक्ट्रेस दीया दूसरी शादी और सौतेली बेटी पर दिए एक की वजह से लाइमलाइट में आई हैं. जैसा की हम सभी जानते हैं कि दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. दीया के साथ-साथ ये वैभव रेखी की भी दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी से उन्हें एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है. हाल ही में दीया ने अपनी सौतेली बेटी समायरा और दूसरी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
मुझे लगता है…
टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में दीया ने वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने (वैभव रेखी) जो पहला और सबसे जरूरी काम किया, वह यह था कि उन्होंने हमारे रिश्ते की शुरुआत में ही अपनी बेटी समायरा को शामिल किया. वैभव ने उसे ये तय करने करने दिया कि आखिर वह क्या चाहती है, क्या वह ऐसी लाइफ चाहती है. क्या वह चाहती है कि हम एक परिवार बनें या नहीं. मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था.’
उसने मुझे अस्वीकार…
इसके आगे दीया ने बताया कि अगर समायरा ने उन्हें अस्वीकार कर दिया होता तो वैभव के साथ उनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाता. दीया ने कहा, ‘अगर समायरा ने शुरुआत के दिनों में ही मुझे ठुकरा दिया होता, अगर मुझे लगता कि हमारे बीच किसी तरह की अनबन है, तो मैं इस रिश्ते को उस तरह आगे नहीं बढ़ा पाती जिस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं. समायरा की स्वीकृति ही सबसे अहम थी. अगर उसने मुझे अस्वीकार कर दिया होता तो ये शादी भी नहीं होती.’ न्यूज18 को दिए एक पुराने इंटरव्यू में दीया ने बताया था कि उन्होंने कभी समायरा से यह उम्मीद नहीं की कि वो उन्हें ‘मां’ या ‘मम्मा’ कहकर बुलाए.