Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maa Inti Baangaram Day 2 Collection: धांसू ओपनिंग के बाद कैसा रहा ‘मां इंटी बंगारम’ का प्रदर्शन? जानें फिल्म के दूसरे दिन की कमाई

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. आइए इसके दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 2
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 2

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 2: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ से जबरदस्त वापसी की है. रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. आइए जानते हैं कि दूसरे दिन शनिवार को ‘मां इंटी बंगारम’ ने कैसा प्रदर्शन किया.

दूसरे दिन की कमाई

दूसरे दिन अबतक, ‘मा इंति बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) ने शनिवार को ₹7.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹14.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹12.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹10.60 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹25.50 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन मिली जबरदस्त ओपनिंग

बी.वी नंदिन रेड्डी निर्देशित इस साउथ इंडियन फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वुमन सेंट्रिक फिल्म होने के बावजदू इस फिल्म को थिएटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है. ये किसी भी साउथ इंडियन फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है.

फिल्म की कहानी

सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है. घरवालों के सामने वो बेहद शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है. लेकिन अपने पीछे वो एक गहरा राज छिपाकर रखती है. जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं. इसमें एक हीरोइन के तौर पर सामंथा ने जबरदस्त काम किया है. ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ से बॉक्स ऑफिस पर है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 20, 2026 09:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola