Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो, बताया कैसी है अब तबियत

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया था. एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार उनका इलाज जारी है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है

Nushrratt Bharuccha Health Update
Nushrratt Bharuccha Health Update

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. फैंस लगातार उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हैं. बीते दिनों बाली में हुए एक हादसे में एक्ट्रेस को गंभीर चोट आई. नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. एक्ट्रेस का मुंबई में इलाज चल रहा है. इसी बीच नुसरत ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं.

अस्पताल से आई नुसरत भरुचा की वीडियो

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए नुसरत भरूचा ने लिखा, ‘और बस ऐसे ही, शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. ये याद दिलाते हुए कि चीजें बेहतर होती हैं. धीरे-धीरे… हमेशा होती हैं. धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं. ढेर सारे सपने देख रही हूं.’

---विज्ञापन---
Nushrratt Bharuccha
Nushrratt Bharuccha

नुसरत के चेहरे पर आई मुस्कान

वीडियो में नुसरत अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं. अस्पताल के स्टाफ उन्हें खाना खिला रहे हैं. वहीं, नुसरत टीवी देख रही हैं, जिसपर गाना चल रहा है, ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’. ये गाना काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. इस गाने को देख नुसरत के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

इससे पहले भी नुसरत भरूचा ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था. बीते शनिवार को नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एक खास तरह की मेडिकल चेयर नजर आ रही थी. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है. लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.’

---विज्ञापन---

कैसे लगी चोट?

बता दें नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं थीं. एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई. हादसे के बाद एक्ट्रेस को बाली से मुंबई ले जाया गया है और फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में उनका का इलाज चल रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2026 08:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola