Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

38 साल के मशहूर सिंगर का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

जून की शुरुआत होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और इंडस्ट्री, दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। E24 आपको पहले ही बता चुका है कि 4 जून को हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पहलाज निहलानी के अचानक निधन का गम अभी उनके चाहने वाले भुला भी नहीं पाए थे कि 6 जून को नेशनल अवॉर्ड विनिंग मलयालम अभिनेता सलीम कुमार को लेकर आई खबरों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। और अब, 8 जून की सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और स्टेज आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 8, 2026 17:46
Share :
pepsi sharma

जून की शुरुआत होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और इंडस्ट्री, दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। E24 आपको पहले ही बता चुका है कि 4 जून को हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पहलाज निहलानी के अचानक निधन का गम अभी उनके चाहने वाले भुला भी नहीं पाए थे कि 6 जून को नेशनल अवॉर्ड विनिंग मलयालम अभिनेता सलीम कुमार को लेकर आई खबरों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। और अब, 8 जून की सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और स्टेज आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे।

लगातार आ रही इन दुखद खबरों से फिल्मी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पेप्सी शर्मा हरियाणवी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम थे, जिनकी रागिनी और स्टेज परफॉर्मेंस को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बेहद पसंद करते थे। हरियाणवी रागिनी और गीतों के साथ-साथ अपने चुटीले अंदाज, मजेदार किस्सों और शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले पेप्सी शर्मा आज सभी को रुलाकर इस दुनिया से विदा हो गए हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी पेप्सी शर्मा को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें बिना देर किए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों और समय पर इलाज मिलने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पेप्सी शर्मा के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों, साथी कलाकारों और हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 05:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola