Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आपको तबाह कर देगी ‘द दिल्ली फाइल्स’, इतिहास की काली सच्चाई दिखाना मेरा मिशन: विवेक

The Delhi Files: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोनत्री ने 'द दिल्ली फाइल्स' को इतिहास का काला सच सामने वाली मूवी कहा है। उन्होंने कहा है कि उनके जीवन का लक्ष्य ही इतिहास की काली सच्चाई को सबके सामना लाना है।

---विज्ञापन---

vivek agnihotary
vivek agnihotary

The Delhi Files: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को द कश्मीर फाइल्स के तीन साल पूरे होने पर एक इस्टाग्राम पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट द दिल्ली फाइल्स का एक अपडेट भी फैन्स के साथ साझा किया है। विवेक ने बताया है कि वे ‘द दिल्ली फाइल्स’ के जरिए सबसे काले सच को उजागर करने की प्लानिंग में हैं।

अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के पलायन को दिखाया गया था, जिससे बाद यह एक बड़ा मुद्दा बना था। इसी प्रकार द दिल्ली फाइल्स मूवी लाने जा रहे हैं, जो उनकी फाइल्स ट्राइलॉजी को पूरा करेगी। इसमें द ताशकेंट फाइल्स , द कश्मीर फाइल्स और द दिल्ली फाइल्स शामिल होंगी।

---विज्ञापन---

आंदोलन बन गई ‘द कश्मीर फाइल्स’

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से विवेक ने लिखा कि प्रिय दोस्तों, मुझे चुप कराने की बहुत कोशिश की गई हैं। उन्होंने इतिहास को मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन द कश्मीर फाइल्स एक आंदोलन बन गई, जिस मूवी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उन्होंने कहा कि यह एक क्रांति थी, बेजुबानों की आवाज थी और न्याय के लिए अथक लड़ाई थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

---विज्ञापन---

ये फिल्म आपको तबाह कर देगी!

विवेक ने कहा कि अगर द कश्मीर फाइल्स ने आपको परेशान किया है तो द दिल्ली फाइल्स आपको तबाह कर देगी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य इतिहास की सबसे काली और दबी हुई सच्चाई को उजागर करना है। चाहे वो कितनी भी असहज क्यों न हो।

15 अगस्त से सिनेमाघरों में दस्तक देगी द दिल्ली फाइल्स

द दिल्ली फाइल्स का पहला भाग बंगाल चैप्टर है, जो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2025 के दिन रिलीज किया जाएगा। पल्लवी जोशी ने भी द कश्मीर फाइल्स के लिए कहा कि यह मेरे लिए एक फिल्म से कहीं अधिक थी। यह दशकों से खामोश एक कहानी को उजागर करने व भूले हुए लोगों को आवाज देने और उनके दर्द का सम्मान करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि सिनेमा अनकही सच्चाइयों को कहने का एक शक्तिशाली माध्यम है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 10:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola