Bollywood Actor Lost His Mother After Birth: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जितनी कहानियां पर्दे के ऊपर हैं, उससे ज्यादा सच्ची और दर्दनाक कहानियां पर्दे के पीछे होती हैं. आज हम भी आपको एक ऐसा ही दर्द भरा किस्सा बताने वाले हैं. ये एक ऐसे एक्टर की कहानी है, जिसके पैदा होने के कुछ बाद ही उसके सिर से मां का साया और जिंदगी से मां की ममता जा चुकी थी. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई नहीं बल्कि एक्टर प्रतीक बब्बर हैं. मालूम हो कि प्रतीक बब्बर हिंदी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने 28 नवंबर 1986 को बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया था. लेकिन उनके मां बनने के सिर्फ 15 दिन बाद यानी 31 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया. उस उम्र में प्रतीक के सिर से मां का साया उठ गया और राज बब्बर के परिवार की खुशियां अचानक गहरे दुख में बदल गईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…