Sunil Pal on Salman Khan and Bigg Boss: फेमस कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में सुनील पाल ने सलमान खान और उनके शो बिग बॉस पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है. इसके साथ ही उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री की खबरों को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान, सुनील पाल ने सलमान पर आरोप लगाया कि वो ‘बिग बॉस’ होस्ट करने के नाम पर शो का बजट खुद खा जाते हैं और अपनी गुलामी करने वाले लोगों को कंटेस्टेंट्स बनाकर शो में लाते हैं. चलिए जानते हैं सुनील पाल ने सलमान और बिग बॉस के बारे में क्या कुछ कहा.
पूरा बजट तो आपने खा लिया…
एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में सुनील पाल ने दावा करते हुए कहा कि इस साल शो शुरू होने से पहले चर्चा थी कि ‘बिग बॉस 20’ में वो जाने वाले हैं, यहां सलमान खान ने ही उनका पत्ता कटवाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि वो अब कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. इस मामले पर बात करते हुए सुनील पाल ने कहा, ‘अभी अगर आप सोशल मीडिया पर जाएं तो आपको पता चलेगा कि इस साल बिग बॉस शुरू होने से पहले ही 500 से अधिक पपराजी ने ये ऐलान कर दिया था कि सुनील पाल बिग बॉस 20 में जा रहे हैं. फिर पता चला भाईजान जो हैं, सलमान खान 15 दिन की एंकरिंग (होस्टिंग) के 300 करोड़ लेने वाले हैं. शो का पूरा बजट तो आपने खा लिया.’
ये बड़ा अच्छा सिंगर है…
सुनील पाल ने कहा, ‘फिर अब बिग बॉस वाले उनसे कहते हैं कि सर, अब हम क्या करेंगे.’ इसके बाद सुनील पाल ने सलमान खान की मिमिक्री करते हुए कहा, ‘टेंशन मत लो, मैं तुम्हें पार्टिसिपेंट दूंगा. फिर जो लोग सालभर उनकी गुलामी करते हैं, सर-सर, भाईजान करते हुए उनके आगे-पीछे घूमते हैं और इनके फार्म हाउस पर रहते हैं. फिर उन लोगों को शो में प्रेजेंट किया जाता है. क्या कहते हैं, ये बड़ा अच्छा सिंगर है. कौन? ये मनोज तिवारी की बेटी है. बहुत टैलेंटेड है. क्या करती है सर? बहुत बड़ी सिंगर है. वायरल सिंगर है. ये लोग अपने लोगों को लाते हैं.’
आपने मुझे क्यों कटवाया…
जब सुनील पाल से पूछा गया कि वो सलमान खान के बारे में इतना कुछ बोल रहे हैं, उन्हें डर नहीं लगता. इस पर सुनील ने कहा, ‘तो क्या हम फिर कुछ न बोलें. ये तो महाभारत में लिखा है कि जो कोई भी धर्म के खिलाफ हो, उसके सामने खड़ा हो जाना चाहिए. मैं जब सुनील पाल पब्लिक का रुझान बन चुका था, तो आपने मुझे क्यों कटवाया. अब तो मैं बिग बॉस में नहीं जाऊंगा.’