Koffee With Karan Season 9: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ (Koffee With Karan Season 9) के दूसरे एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है, और इस बार काउच पर कोई और नहीं बल्कि फैंस के फेवरेट रियल-लाइफ कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आने वाले हैं. प्रोमो सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है, क्योंकि शो के दौरान विजय ने एक ऐसा मजेदार खुलासा किया है कि सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे—रश्मिका ने उन्हें शादी के लिए एक साल में 100 से ज्यादा बार प्रपोज किया था.
हाथों में हाथ डाले काउच पर एंट्री
प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर यह हिंट देते हैं कि आज रात काउच पर एक ब्लॉकबस्टर कपल आने वाला है. इसके बाद विजय और रश्मिका हाथों में हाथ डाले और एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते हैं. दोनों इन दिनों अपनी फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं.
रश्मिका ने एक साल में 100 बार किया था प्रपोज
शो के दौरान जब करण जौहर ने प्रपोजल को लेकर सवाल किया, तो विजय ने मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि रश्मिका ने उनसे कहा था ‘चलो शादी कर लेते हैं’, जिस पर उन्होंने कहा था कि तुम मुझसे सौ बार पूछ चुकी हो. रश्मिका ने भी कन्फर्म किया कि उन्होंने लगातार एक साल तक उनसे यही सवाल किया था.
रणबीर कपूर की बजाय अल्लू अर्जुन को चुना
रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने रश्मिका के सामने अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर का ऑप्शन रखा, जिस पर ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस ने बिना किसी झिझक के अल्लू अर्जुन का नाम चुना. वहीं, जब विजय से उनकी बेस्ट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने डिप्लोमैटिक अंदाज में कहा, “शादी का नियम नंबर 101: हमेशा अपनी पत्नी की बात मानें.”
अल्लू अर्जुन को लगाया फोन और जीता पॉइंट
गेम सेगमेंट के दौरान जब सेलिब्रिटी को कॉल करने का टास्क आया, तो विजय ने सीधे ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को फोन मिलाया. अल्लू अर्जुन ने फोन उठाकर शो के फॉर्मेट के हिसाब से कहा, “हे करण, ये मैं हूं,” जिससे विजय को 5 पॉइंट्स मिल गए. अंत में ‘हॉर्निमन सर्कल’ टर्म का रश्मिका द्वारा गलत मतलब निकाला जाना भी काफी मजेदार रहा.
कब और कहां देखें यह एपिसोड?
विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री और खुलासों से भरा यह मजेदार एपिसोड आने वाले बुधवार, 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे सीधे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे लेकर फैंस में भारी क्रेज है.