Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: चौथे दिन Demon Slayer की डूबी नैया, जानें कैसा रहा Mirai हाल?

Demon Slayer vs. Mirai Box Office Collection: तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' और जपानी एनीमे फिल्म 'डीमेन स्लेयर' को रिलीज हुए 4 हो गए हैं। चलिए जानते है कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Demon Slayer, Mirai, Box Office Collection, Box Office Report, teja sajja
'डीमेन स्लेयर' और 'मिराई' की कमाई

Demon Slayer vs. Mirai Box Office Collection: तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज होते ही बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को धूल चटा दी है। फिल्म ‘मिराई’ ने पहले दिन 13 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। इसके अलावा फिल्म ने वीकेंड पर भी काफी अच्छी कमाई की। लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई। यही हाल जापानी एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ का भी रहा। इस फिल्म ने भी चौथे दिन काफी कम कमाई की है। चलिए जानते हैं कि ‘डीमेन स्लेयर’ और ‘मिराई’ ने अब तक कितने नोट छापे हैं?

‘मिराई’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने चौथे दिन 6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के चौथे दिन की कमाई पिछले 3 दिनों के मुकाबले काफी कम है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 50.60 करोड़ का कारोबार किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, चौथे दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 11.14% रही। सुबह के शो में 5.64%, दोपहर के शो में 10.92%, शाम के शो में 12.65%, और रात के शो में 15.36% रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रिश्ता खराब नहीं होता…’, ‘Hera Pheri 3’ विवाद पर बोले परेश रावल, प्रियदर्शन संग रिश्ते पर कहा- ‘घाव भर गया है’

‘डीमेन स्लेयर’ का चौथा दिन

वहीं, जपानी एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ ने चौथे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने 4 दिनों के अंदर भारत में कुल 44.50 करोड़ का व्यापार किया है। सिनेमाघरों में चौथे दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 16.24% रही, जिसमें सुबह के शो में 10.10%, दोपहर के शो में 16.08%, शाम के शो में 18.46%, और रात के शो में 20.31% रहा है।

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कौन आगे?

अगर ‘डीमेन स्लेयर’ और ‘मिराई’ के वर्ल्डवाइड प्रफॉर्मेंस की बात करें तो, वर्ल्डवाइड ‘डीमेन स्लेयर’ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘डीमेन स्लेयर’ ने वर्ल्डवाइड कई हॉलीवुड हिट फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 4135 करोड़ का व्यापार किया है। वहीं, ‘मिराई’ ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 71.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

First published on: Sep 16, 2025 07:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola