Wednesday, 3 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gauri Spratt के खातिर तीसरी बार घोड़ी चढ़ेंगे Aamir Khan? 60 की उम्र में करने जा रहे शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि 60 साल की उम्र में आमिर अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

---विज्ञापन---

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: शादियों का सीजन आ चुका है. ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है. खबर आ रही है, कि 60 की उम्र में आमिर खान घोड़ी चढ़ने वाले हैं. जी हां मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबरें हैं कि आमिर अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर सकते हैं.

अपने बर्थडे पर गौरी को मिलवाया था मीडिया से

आमिर खान ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था. इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए. आमिर ने भी खुलकर स्वीकार किया कि उन्हें जिंदगी में दोबारा प्यार मिला है और गौरी उनके लिए बेहद खास हैं.

---विज्ञापन---

इस तारीख को कर सकते हैं शादी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी 5 जुलाई को बेहद निजी समारोह में शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर केवल परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कोई भव्य बॉलीवुड वेडिंग नहीं होगी, बल्कि एक सादा और निजी समारोह होगा. हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस के बीच उत्साह जरूर बढ़ा दिया है.

पिछले एक साल से साथ हैं आमिर-गौरी

सूत्रों का दावा है कि आमिर और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं. दोनों ने मिलकर एक खुशहाल और स्थिर जिंदगी बनाई है और अब अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने पर विचार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

आमिर ने शेयर की थी दिल की बात

दिलचस्प बात ये है कि कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में आमिर ने शादी को लेकर अपनी सोच भी शेयर की थी. उन्होंने कहा था कि उनके दिल में वो खुद को पहले से ही गौरी का पति मानते हैं. आमिर ने कहा था कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और भविष्य में शादी को लेकर फैसला समय के साथ करेंगे.

पहले से दो शादियां कर चुके हैं आमिर खान

गौरी से पहले आमिर की दो शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. दोनों का एक बेटा आजाद है. हालांकि, 2021 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन आज भी उनके रिश्ते दोस्ताना हैं. फिलहाल, आमिर और उनकी टीम ने शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो जल्द ही बॉलीवुड में एक और चर्चित शादी देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 04:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola