Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तनाव में जी रहा हूं…’ 370 बिरयानी विवाद पर आया हिमांशु जांगड़ा का रिएक्शन, ट्रोलिंग के बाद सफाई में कही ये बात

370 Biryani Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो में हिमांशु जांगड़ा ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब इस पूरे विवाद पर हिमांशु ने माफी मांगी है.

---विज्ञापन---

Himanshu Jangra-Pranit More
Himanshu Jangra-Pranit More

370 Biryani Controversy: इन दिनों ‘370 रुपये बिरयानी विवाद’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह विवाद बिग बॉस 19 में नजर आए स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो से शुरू हुआ था. इस शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद हिमांशु जांगड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. इतना ही नहीं प्रणीत मोरे को भी इस पूरे मामले के चलते ट्रोल किया गया और उनसे जवाब भी मांगा गया. वहीं, लगातार कई दिनों की ट्रोलिंग के बाद अब हिमांशु ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है और अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगी है. साथ ही अपनी गलती भी स्वीकार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

370 बिरयानी विवाद पर हिमांशु जांगड़ा ने दी सफाई

हिमांशु जांगड़ा का सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे उनकी पूर्व कंपनी ‘स्टारविक डिजाइन’ ने साझा किया है. वीडियो में वह कंपनी के संस्थापक से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने कमेंट पर अफसोस जताया और बताया कि इस पूरे विवाद का उनपर और उनके परिवार पर क्या असर पड़ा है.

---विज्ञापन---

रिश्तोंदारे, परिवार और पड़ोसियों तक पहुंचा ‘370 बिरयानी विवाद’

वीडियो में हिमांशु ने कहा, “फिलहाल मेरी हालत बहुत खराब है. मैं बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहा हूं. एक हफ्ते तक घर और होमटाउन में किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन कुछ दिन में मेरे चाचा को इस वीडियो के बारे में पता चला और उन्होंने मुझे फोन करके डांटा कि मैं उस शो में क्यों गया था.” उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद यह वीडियो रिश्तेदारों और पड़ोसियों तक पहुंच गया. पड़ोसियों ने घरवालों को बताया कि आपके बेटे ने ऐसा बयान दिया है, जो शर्मनाक है. इसके बाद परिवार वालों ने मुझे समझाया और मेरी गलती बताई.”

नौकरी जाने पर परिवार हुआ परेशान

इस बीच हिमांशु ने बताया कि परिवार तब भी थोड़ा शांत था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी नौकरी चली गई है तो सभी काफी परेशान हो गए थे. हिमांशु ने कहा, “जब घरवालों को मेरी नौकरी जाने के बारे में पता चला, तो वो काफी परेशान हो गए थे. अब मुझे एक नोटिस भी मिला है. मेरी स्थिति काफी खराब है. परिवार की परेशानी देखकर मुझे सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि मैं उस शो में क्यों गया.”

---विज्ञापन---

हिमांशु जांगड़ा ने मांगी माफी

इस बीच हिमांशु ने ये भी बताया कि उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, “गुरुग्राम में यह शो पहली बार हो रहा था. मैंने पहले भी इसके कुछ वीडियो देखे थे, इसलिए मैंने इसे अटेंड करने का फैसला किया. वहां मैंने जो कहानी सुनाई थी, वह पूरी तरह सच नहीं थी. मैंने उसे इम्प्रोवाइज किया था.” उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं. मैंने जो कुछ कहा था, वो एंटरटेनमेंट के लिए कहा था. वहां का माहौल भी ऐसा था कि लोग उसे एंटरटेनमेंट के तौर पर ले रहे थे. होस्ट के रिएक्शन से भी मुझे और बोलने का कॉन्फिडेंस आ गया. उस समय मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरी बात कितनी गलत और आपत्तिजनक हो सकती है. अब जब मैं वह वीडियो देखता हूं तो मुझे अपने बयान पर अफसोस होता है.”

महिला आयोग ने लिया मामले पर एक्शन

बता दें कि इस पूरे विवाद के बाद हिमांशु को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और प्रणीत मोरे ने भी इसको लेकर ऑफिशियल तौर पर माफी मांगी. इतना ही नहीं जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लिया. आयोग ने हिमांशु जांगड़ा और प्रणित मोरे को 22 जून को ऑफिस में पेश होने के लिए कहा. इसके अलावा हरियाणा पुलिस को भी मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Surbhi Jyoti: ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, 38 की उम्र में बनीं बेटी की मां

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola