दिल्ली ( 20 जून ) चाचा – भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन की कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘मुबारकां’ एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर को चाचा के साथ काम करने का मौका मिला है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल में है। पहली बार उन्होंने डबल रोल का चैलेंज स्वीकारा है। अपने एक रोल में अर्जुन विदेश में रहने वाले स्लाइलिश लड़के के रोल में हैं तो दूसरा भारत के गांव में रहने वाला शर्मिला लड़का है। ट्रेलर में अर्जुन इन दोनों ही किरदारों को अच्छी तरह से पेश करने में कामयाब रहें। असल जिंदगी की तरह फिल्म में भी अनिल कपूर अर्जुन के अंकल के रोल में है। अनिल कपूर पंजाबी अंकल के किरदार में धमाल करते दिख रहे हैं। इस फिल्म को कॉमेडी के धुरंधर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्शन दिया है।अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी स्टारर ‘मुबारकां’ 27 जुलाई को रिलीज हो रही है। https://www.youtube.com/watch?time_continue=167&v=aYXNMaBQrwU
---विज्ञापन---
मजेदार है फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर, चाचा-भतीजे की मजेदार जोड़ी
दिल्ली ( 20 जून ) चाचा – भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन की कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘मुबारकां’ एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर को चाचा के साथ काम करने का मौका मिला है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल में है। पहली बार […]
First published on: Jun 20, 2017 06:30 AM