Monalisa Video: एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिलहैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है। मोनालिसा ने अपने टैलेंट और मेहनत की बदौलत इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।
दरअसल हाल ही में मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मोनालिसा अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। कभी साड़ी तो गाउन हर ऑउटफिट में मोनालिसा कहर ढा रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का यह दिलकश अंदाज खूब पसंद आ रहा है।मोनालिसा का यह डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
और पढ़िए – निरहुआ को लगी आम्रपाली के प्यार की आदत, रोमियो बन कही दिल की बात
आपको बता दें कि मोनालिसा हाल ही में स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई थी। इस शो में एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत के साथ नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस यह शो तो नहीं जीत पाई लेकिन लोगों के दिल को जीतने में कामयाब रही। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं मोनालिसा।
और पढ़िए – कीर्ति वर्मा के लटके-झटके देख लोगों के उड़े होश, धड़कने संभालना हुआ मुश्किल
इन्टरनेट की दुनिया में मोनालिसा का यह डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है। बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस-10 में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत संग ब्याह रचा कर मोनालिसा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें