मुंबई। इन दिनों सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर की शादी को लकेर ही चर्चाएं हो रही हैं। आलिया अब जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। जिसकी वजह से एक्साइटेड फैंस इनकी शादी से जुड़ी तमाम अपडेट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि नीतू कपूर अपने बेटे की शादी में होने वाली सारी रस्में आलिया और उनकी मम्मी सोनी राजदान के साथ शेयर कर रही हैं। वहीं अब तो आर के हाउस में इस कपल के रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया है। लेकिन इस बीच एक खास बात सामने आई है, जो कि कई लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दरअसल बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। मुंबई में उनके घर के बाहर से लगातार कई वीडियोज भी वायरल हो रही हैं, जिससे एक बात तो साफ जाहिर होती है कि कपूर परिवार ने गेस्ट्स का स्वागत करना शुरू कर दिया है। इसी बीच अगर बात की जाए फैंस की तो घर के बाहर से आई एक अजीब-ओ-गरीब वीडियो में एक आदमीं को वेडिंग वेन्यू के बाहर रणबीर-आलिया के लिए गिफ्ट लेकर खड़ा देखा गया है। हालांकि इस वीडियो की सबसे खास बात तो ये है कि इसमें नजर आ रहा लड़का गुजरात से सोने से बना फूल लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा है।
अब ये बात तो सबको पता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी अदाकारी से देश भर में कई फैंस बना लिए हैं। यही वजह है कि इन दोनों की शादी के मौके पर लोग दूर-दूर से उन्हें गिफ्ट्स भी भेज रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं अब हर तरफ है। बताया जा रहा है कि इस समय शादी की रस्में बड़े ही धूमधाम से पूरी की जा रही हैं। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर इस कपल के कई नजदीकीं रिश्तेदारों को स्पॉट भी किया गया है। हालांकि अभी तक इस शादी को लेकर रणबीर और आलिया का कोई भी नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि वो 15 अप्रैल को सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच सात फेरे ले सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।