Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Peddi’ से रातों-रात गायब होंगे जाह्नवी कपूर के ये सीन? सोशल मीडिया पर बवाल के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी

Peddi Controversy: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने सोशल मीडिया पर हो रहे भारी विरोध के बाद दर्शकों से माफी मांगी है. जाह्नवी के किरदार को गलत तरीके से दिखाने के आरोपों के बाद डायरेक्टर ने फिल्म से उन विवादित सीन्स को हटाने और बदलने का ऐलान किया है.

---विज्ञापन---

Peddi Controversy: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही ‘Peddi’ फिल्म अचानक एक बहुत बड़े विवाद के भंवर में फंस गई है. फिल्म में लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के रोल और उनके कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा इस कदर फूटा कि मेकर्स के हाथ-पांव फूल गए. चौतरफा घिरे फिल्म के नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर को आखिरकार घुटने टेकने पड़े हैं. उन्होंने न सिर्फ इस पूरे मामले पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है, बल्कि फिल्म के उन सीन्स पर रातों-रात कैंची चलाने का एक बहुत बड़ा फैसला भी ले लिया है.

जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा भारी बवाल

फिल्म ‘पेद्दी’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर बहस छिड़ गई थी. क्रिटिक्स और दर्शकों ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को केवल एक वस्तु (ऑब्जेक्ट) की तरह पेश किया गया है और उनके सीन्स को बेवजह हाइपर-सेक्शुअलाइज किया गया है. इस बात को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने मांगी सार्वजनिक माफी

चारों तरफ से हो रही तीखी आलोचना को देखते हुए नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि पर्दे पर और असल जिंदगी में भी महिलाओं के लिए उनके दिल में हमेशा से गहरा सम्मान रहा है. उनका इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को केवल एक वस्तु के रूप में दिखाकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

विवादित दृश्यों पर चलेगी सेंसर की कैंची

डायरेक्टर ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे दर्शकों से मिले फीडबैक को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और फिल्म के उन विवादित हिस्सों में जरूरी बदलाव करने जा रहे हैं. उन्होंने माना कि एक कहानीकार होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज की संवेदनशीलता का ख्याल रखें. इस फैसले के बाद अब जाह्नवी कपूर के उन विवादित सीन्स को फिल्म से बदल दिया जाएगा या हटा दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तूफान

भले ही फिल्म अपने सीन्स को लेकर विवादों में घिरी हुई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका दमदार प्रदर्शन जारी है. राम चरण स्टारर यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है. वर्ल्डवाइड मार्केट में इस फिल्म का क्रेज इस कदर देखा जा रहा है कि इसने अपने शुरुआती दो दिनों के भीतर ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है.

First published on: Jun 06, 2026 03:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola