Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 3: 48 घंटे में 200 करोड़ के करीब पहुंची राम चरण की ‘पेद्दी’, जानें अबतक की कमाई

Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही तहलका मचा दिया है. मात्र 2 दिन में फिल्म की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंच गई.

---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 3
Peddi Box Office Collection Day 3

Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया. महज दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 181.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइए फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ की धूम

अपनी जबरदस्त कमाई के साथ राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और पहले दिन 51 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया. वहीं इससे पहले फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यूज से 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ की शानदार कमाई तय की. इसके साथ महज 2 दिन में फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई. साउथ भाषाओं के साथ हिंदी बेल्ट में भी ये फिल्म दर्शकों को लगातार प्रभावित कर रही है.

---विज्ञापन---

तीसरे दिन की कमाई

बात करें तीसरे दिन की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन, ₹28.85 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस क्रॉस कलेक्शन ₹149.07 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹125.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹8.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹42.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹191.07 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में

पैन इंडिया 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और इसकी रफ्तार फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

First published on: Jun 06, 2026 07:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola