Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ekta Kapoor ने 51 की उम्र में सुनाई Good News, कपूर परिवार में जश्न, भर-भर कर मिल रहीं बधाईयां

बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर इस वक्त बी-टाउन के गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक छाई हुई हैं। 51 साल की उम्र में बॉस लेडी एकता ने एक बड़ी खुशखबरी देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खबर के सामने आते ही उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है और साथ ही उनके चर्चे भी तेज हो गए हैं। अपने जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले खुशखबरी सुनाने वाली एकता कपूर इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 6, 2026 19:13
Share :
ekta kapoor

बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर इस वक्त बी-टाउन के गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक छाई हुई हैं। 51 साल की उम्र में बॉस लेडी एकता ने एक बड़ी खुशखबरी देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खबर के सामने आते ही उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है और साथ ही उनके चर्चे भी तेज हो गए हैं। अपने जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले खुशखबरी सुनाने वाली एकता कपूर इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।

वेल, एकता ने 51 साल की उम्र में जो गुड न्यूज शेयर की है, उसका उनकी शादी या फिर मां बनने से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, यह खुशखबरी उनकी नई प्रोफेशनल अचीवमेंट से जुड़ी हुई है। जी हां, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब एकता कपूर ने लग्जरी ज्वेलरी सेक्टर में भी कदम रख दिया है। करोड़ों की मालकिन और बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर ने लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड ‘एकत्रा ज्वेल्स’ (Ektra Jewels) लॉन्च कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

---विज्ञापन---

दिलचस्प बात यह है कि एकता ने इस नए बिजनेस वेंचर की शुरुआत अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान के साथ की है। दोनों ने मिलकर इस नए ब्रांड को लॉन्च किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। इस बड़ी उपलब्धि के खास मौके पर एकता कपूर ने एक ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे और एकता की नई शुरुआत का जश्न मनाया। सबसे पहले बात करते हैं इस खास शाम की होस्ट और एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर की। अपने ज्वेलरी ब्रांड की लॉन्च पार्टी में एकता ने शानदार एंट्री कर सारी लाइमलाइट लूट ली। ब्लैक कलर की बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेस में रेड कार्पेट पर पहुंचीं एकता ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया।

First published on: Jun 06, 2026 07:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola