Kajol Birthday Special: बॉलीवुड डीवा काजोल (Kajol) और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं। जब भी ये सितारें एक साथ आते हैं तो जमकर धमाल मचाते हैं। गौरतलब है कि आज एक्ट्रेस अपना 48 वां जन्मदिन (Kajol Birthday) मना रही हैं।आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने एक बार काजोल के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि, ‘फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस का दिल किसी और ही हीरो पर आया था।’ आपको बता दें कि वो हीरो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) थे। एक्ट्रेस उस समय अक्षय कुमार को अपना क्रश मानती थी।
आपको बता दें कि करण जौहर ने अपनी बात रखते हुए आगे बताया कि, हालांकि अक्षय से तो नहीं मिल पाईं काजोल ने उसके बाद करण और काजोल की दोस्ती जरूर पक्की हो गई। आपको बता दें कि कुछ समय पहले करण और काजोल की दोस्ती के बीच दरार की खबरें आई थी लेकिन बाद में दोनों स्टार्स ने एक साथ आकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
वहीं एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजोल ने बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) संग शादी रचाई है। इंडस्ट्री में अजय और काजोल पावर कपल माने जाते हैं। इस कपल के 2 बच्चे हैं न्यासा देवगन और युग देवगन। इन दिनों ऐसी खबरें छाई है कि न्यासा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।