Arpita Khan: सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता के मुंबई वाले घर पर चोरी हो गई है। खबर है कि अर्पिता के घर से डायमंड के ईयरिंग्स चोरी हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अर्पिता खान के घर हुई चोरी (Arpita Khan)
अर्पिता खान ने ईयररिंग्स चोरी होने के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। अर्पिता ने बताया कि उस घर से जो ईयररिंग्स चोरी हुए है उनकी कीमत 5 लाख रुपए है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार अर्पिता के घर पर चोरी उनके नौकर ने ही की थी जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। इस नौकर का नाम संदीप हेगड़े है। बता दें कि अर्पिता खान सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं। पापा सलीम खान ने उन्हे गोद लिया था। उसके बाद से ही अर्पिता खान पूरे परिवार के साथ रहती थीं। अक्सर अर्पिता खान को सलमान खान के साथ पार्टी और इवेंट में भी देखा गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1658794523844280320?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1658794523844280320%7Ctwgr%5Ecfa0f1a1d229d7815d4d1f57876d46cc9e226fa0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fsalman-khan-sister-arpita-khan-diamond-earrings-worth-rs-5-lakh-stolen-from-her-house-2410333
2014 में की थी आयुष शर्मा से शादी
18 नवंबर साल 2014 को अर्पिता खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ धूम-धाम तरीके से शादी रचाी थी। उनकी शादी में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी। शादी के इतने साल बाद दोनों अपनी लव लाइफ एन्ज्वॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करते रहते हैं। आज कपल के दो बच्चे भी हैं। पेशे से एक्टर आयुष शर्मा को आखिरी बार फिल्म अंतिम में देखा गया था।