Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection day 21: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ का जलवा जारी, 21वें दिन भी किया जबरदस्त कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection day 21: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 79.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 21: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वैसे तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन दूसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है. इतना ही नहीं, इसी के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जबकि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. वहीं, रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म का 21वें दिन का कलेक्शन.

मैं वापस आऊंगा ने 21वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, Sacnilk (सैकनिल्क) की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 1,969 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 21 दिनों में भारत में 52.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 79.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

क्या अल्फा की रिलीज से पड़ेगा मैं वापस आऊंगा की कमाई पर असर?

वहीं, आज यानी 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘अल्फा’ की रिलीज का ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है या फिर यह फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहती है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में बिछड़े एक प्रेमी जोड़े की इमोशनल कहानी दिखाई गई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 53 एपिसोड, 5000 साल पुरानी कहानी और एक एक्टर के 17 रोल, PM की किताब पर बना है दूरदर्शन का ये शो

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2026 07:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola