Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जान लें डिटेल्स

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का ट्रेलर 3 जनवरी 2026 को रिलीज होगा. फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डिटेल्स मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें थलपति के साथ बॉबी देओल नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay

थलपति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में 33 साल से भी ज्यादा का समय बिताया है. हालांकि बीते दिनों एक्टर ने फिल्मों से संन्यास लेने को लेकर ऐलान किया था और बताया था कि जन नायकन उनकी आखिरी मूवी होने वाली है. वहीं, अब जन नायकन को लेकर डिटेल्स सामने आ गई हैं कि इसका ट्रेलर किस दिन और किस समय रिलीज होगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

दरअसल, 1 जनवरी 2026 की देर रात को केवीएन प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर अपडेट को लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने थलपति की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बंदूक लिए हुए हैं. इसके अलावा पोस्टर में बॉबी देओल और मामिथ बैजू भी नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में लिखा है, “जन नायकन ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी ट्रेलर 3 जनवरी 2026 को 6:45 शाम को रिलीज होगा. वहीं, फिल्म सिनेमाघरों में 9 जनवरी को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

थलपति ने फिल्मों से लिया संन्यास

बता दें कि जन नायकन थलपति की आखिरी फिल्म होने वाली है. उन्होंने मलेशिया में फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान अपने रिटायरमेंट को लेकर ऐलान किया था. उन्होंने इस दौरान फैंस का भी धन्यवाद कहा और ये भी कहा कि जिन फैंस ने मेरा साथ वह उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे. एक्टर अपने फिल्मी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट करते हुए काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने ये भी बताया कि वह अब अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देने वाले हैं.

द राजा साब से होगी जन नायकन की टक्कर

जन नायकन के पहले थलपति लियो और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में दिखे थे, जो कि हिट रही थी. थलपति की यह आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में रिलीज होगी. तमिल के अलावा इसे तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा. इस मूवी की टक्कर प्रभास की द राजा साब से होगी.

यह भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ की खींचतान के बीच Akshaye Khanna का बड़ा धमाका, शुरू की नई फिल्म की शूटिंग; बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाएंगे तहलका!

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola