Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

असली ‘जन नेता’… CM विजय ने खुद उठाई स्टाफ की टेबल, सादगी देख इंप्रेस हुए फैंस, VIDEO VIRAL

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

Thalapathy Vijay Video Viral: साउथ सुपरस्टार से नेता बने विजय (Vijay ) अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. 10 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही हर तरफ सिर्फ विजय की चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनका बेहद सादा और जमीन से जुड़ा अंदाज है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय मंच पर रखी टेबल हटाने में स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, शपथ ग्रहण के बाद सभी नेताओं को राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवानी थी. इसके लिए मंच पर रखी टेबल हटाई जा रही थी. तभी वहां मौजूद स्टाफ और वर्कर्स के साथ विजय भी खुद टेबल उठाने लगे.

---विज्ञापन---

विजय के इस अंदाज ने फैंस का जीता दिल

विजय का ये डाउन टू अर्थ अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. खास बात ये रही कि उनके बगल में खड़े राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मुस्कुराते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस मोमेंट को ‘रियल जन नेता’ वाला पल बता रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं, कि विजय की सादगी ही उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है.

विजय और राहुल गांधी की बॉन्डिंग की हो रही चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह में विजय और राहुल गांधी की बॉन्डिंग भी खूब चर्चा में रही. दोनों ने साथ में सेल्फी ली और इवेंट के दौरान कई बार बातचीत करते दिखाई दिए. बाद में राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर विजय के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी.

विजय ने चुनावी वादों पर किया काम शुरू

CM बनने के तुरंत बाद विजय ने अपने चुनावी वादों पर काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास बिल लाने की घोषणा की है. यही वजह है, कि उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

पत्नी-बच्चों के न पहुंचने पर फैंस नाराज

हालांकि, इस खास मौके पर विजय की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे नजर नहीं आए. उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. बताया जा रहा है, कि विजय और संगीता के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है.

First published on: May 11, 2026 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola