---विज्ञापन---

तमिलनाडु इलेक्शन में जीत के बाद पहली बार सामने आए Thalapathy Vijay, माथे पर तिलक लगाए हाथ जोड़ किया फैंस का शुक्रिया

विजय थलापति ने पहली बार तमिलनाडु इलेक्शन में हिस्सा लिया था और उन्होंने इसमें जीत हासिल की. वहीं, जीतने के बाद वह पहली बार फैंस से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद कहा.

Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने इस साल तमिलनाडु के इलेक्शन में हिस्सा लिया था और उनके फैंस ने हर बार की तरह इस बार भी उनका साथ दिया. एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेने के बाद तिमलगा वेट्री कजगम (TVK) पार्टी का ऐलान किया था और इसी के साथ उन्होंने इस साल इलेक्शन लड़ा और शानदार प्रदर्शन किया. एक्टर की पार्टी ने DMK और AIADMK को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाई है और जीत हासिल की है. वहीं, इस जीत के बाद अब एक्टर का पहला वीडियो सामने आया है.

विजय ने किया फैंस का शुक्रिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर थलापति विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने फैंस से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में एक्टर अपने घर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं. वह सिक्योरिटी से घिरे हुए हैं और बाहर इंतजार कर रहे फैंस को देख वह हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया करते हैं. इस दौरान एक्टर माथे पर चंदन का तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं और अपनी जीत पर सभी का आभार प्रकट कर रहे हैं. एक्टर उसके बाद बाहर निकलकर सभी फैंस से भी मिलते हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने किए कमेंट्स

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “असली बॉस. दूसरे ने लिखा, “तमिलनाडु का अगला सीएम. एक अन्य यूजर ने लिखा, “कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चाहे जो भी मतभेद हों, मैं यह कहता हूं कि टीवीके की यह जीत इतिहास में अभूतपूर्व रूप से दर्ज होगी, यह ना तो अतीत में और न ही भविष्य में पहले कभी देखा होगा.

---विज्ञापन---

राजनीति में करियर बनाएंगे विजय

बता दें कि थलापति विजय ने बीते साल अपने एक्टिंग से संन्यास लेने को लेकर ऐलान किया था. उन्होंने तब बताया था कि वह राजनीति में अपना करियर शुरू करने वाले हैं और अपने फैंस के लिए कुछ करना चाहते हैं. उन्होंने बताया था कि जन नायकन उनकी आखिरी मूवी होगी. वहीं, इलेक्शन से पहले एक्टर की इस आखिरी फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था. इतना ही नहीं इसकी रिलीज डेट कई बार टाली गई. हालांकि फिल्म अब 8 मई को रिलीज होगी और विजय थलापति ने पहली बार में ही इलेक्शन में जीत हासिल करने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- थलापति विजय बनेंगे CM! जानें कितने अमीर हैं TVK पार्टी के नेता, 600 करोड़ की नेटवर्थ के अलावा है कितनी है प्रॉपर्टी?

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 05:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.