---विज्ञापन---
थलापति विजय बनेंगे CM! जानें कितने अमीर हैं TVK पार्टी के नेता, 600 करोड़ की नेटवर्थ के अलावा है कितनी है प्रॉपर्टी?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बार चुनावी मैदान में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय भी उतरे हैं. वह अपनी नई पार्टी TVK से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की और उनकी पार्टी ने चुनाव में बेहद शानदार शुरुआत की है. एक्टर की पार्टी आगे चल रही है. इस बीच आज हम बात करेंगे एक्टर के करियर, नेटवर्थ और उनकी प्रॉपर्टी की. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं विजय
22 जून 1974 को जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. वह एक क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता एस.ए चंद्रशेखर एक डायरेक्टर हैं और वहीं मां शोभा चंद्रशेखर एक सिंगर हैं.
विजय ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
विजय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उनकी पहली तमिल फिल्म वेट्री थी. इसके बाद वह कुदुम्बम, नान सिगप्पू मणिथन, इथु एंगल नीथी जैसी कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया.
विजय की फिल्में
इसके बाद वह जब 18 साल के हुए तो उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म नालैया थीरपू में काम किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. हालांकि उसके बाद लियो, गॉट, मास्टर, सरकार, बिगिल जैसी कई फिल्मों में नजर आए. वह 69 फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होने वाली है. जिसके लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
विजय की नेटवर्थ
वहीं, उनकी नेटवर्थ को लेकर बात करें तो चुनावी एफिडेविट के मुताबिक एक्टर ने अपनी कुल संपत्ति 603 करोड़ रुपये बताई है. जिसमें से 400 करोड़ उनकी चल संपत्ति और 198 करोड़ उनकी अचल संपत्ति है. बता दें कि एक्टर साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं. जानकारी के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से 150 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं. इन सभी के अलावा एक्टर के पास करीब 883 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी है.
विजय का कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
इन सभी के अलावा विजय के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. एक्टर के पास BMW 530d, Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 जैसी कारें है. साथ ही उनके पास चेन्नई में आलीशान घर है. उनके पास कोडाइकनाल में भी करोड़ों की खेती है.