Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार SP Venkatesh का निधन, तमिल से लेकर मलयालम इंडस्ट्री तक में पसरा मातम

SP Venkatesh Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर एस.पी. वेंकटेश का निधन हो गया है. उन्होंने 70 साल की उम्र अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

SP Venkatesh Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और म्यूजिक डायरेक्टर एस.पी. वेंकटेश (SP Venkatesh) का निधन हो गया है. मलयालम फिल्मों के म्यूजिक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एस.पी. वेंकटेश ने 70 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. खबरों के अनुसार, एस.पी. वेंकटेश का निधन चेन्नई में हुआ है. उनके इस तरह चले जाने से तमिल से लेकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री तक में मातम पसरा हुआ है.

एस.पी. वेंकटेश का निधन

खबरों के मुताबिक, एस.पी. वेंकटेश की मौत अचानक हुई मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुई है. अपने आखिरी समय में वो अपने चेन्नई वाले घर में थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेंकटेश की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है. बताया जा रहा है कि वेंकटेश को 3 फरवरी की सुबह और दोपहर के बीच यह दिल का दौरा पड़ा था. उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ-साथ पूरी साउथ इंडस्ट्री को जोर का झटका लगा है.

---विज्ञापन---

कौन थे एस पी वेंकटेश?

एस पी वेंकटेश को 1980 और 90 के दशक में अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है. वे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के गोल्डन एज ​​के एक बड़े नाम थे. उन्होंने 150 से ज्यादा मलयालम फिल्मों को अपना म्यूजिक दिया है. इसके अलावा, उन्होंने तमिल, कन्नड़, बंगाली और हिंदी फिल्मों के 500 गानों के म्यूजिक को कंपोज किया है.

एस पी वेंकटेश को लोगों ने दी श्रद्धांजली

एस पी वेंकटेश को संगीतराजन के नाम से जाना जाता था. उनके निधन के बाद ही इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वेंकटेश अपनी धुनों को मॉडर्न ऑर्केस्ट्रा स्टाइल के साथ मिलाने के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola