साउथ सिनेमा में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है, साउथ के जाने-माने एक्टर शादी करने जा रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास नहीं बल्कि तमिल फिल्मों के 47 साल के मशहूर एक्टर विशाल कृष्णा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अब विशाल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है, कि वो जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: OMG 3 हुई कंफर्म! Akshay Kumar कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग? जानें लेटेस्ट अपडेट्स
12 साल एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन
तमिल फिल्मों में विशाल कृष्णा एक बहुत बड़ा नाम है और अब वो 47 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। विशाल कृष्णा खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस साई धनशिका संग सात फेरे लेने वाले हैं और इन दोनों के बीच उम्र के फासला की उनकी शादी को लोगों के बीच चर्चा में ले आया है। साई धनशिका 35 साल की हैं और और विशाल अपनी शादी के दिन 48 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के दिन ही विशाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन दिन सात फेरे लेंगे विशाल-साई
तमिल फिल्म एक्टर विशाल कृष्णा अपनी गर्लफ्रेंड साई धनशिका से 29 अगस्त 2025 को सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस दिन विशाल का बर्थडे हैं और दोनों इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने जा रहे हैं। 19 मई 2025 को एक इवेंट में साई और विशाल ने अपनी शादी का ऐलान किया है, जिसके बाद से हर तरफ इन दोनों की चर्चा हो रही है।
15 साल से दोस्त हैं कपल
विशाल कृष्णा और साई धनशिका दोनों पिछले 15 साल से दोस्त हैं और लंबे समय से वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साई धनशिका तेलुगु और तमिल मूवीज की एक्ट्रेस हैं और 16 साल की उम्र से एक्टिंग वर्ल्ड में आ चुकी हैं। साल 2016 में कबाली फिल्म में रजनीकांत की बेटी के रोल से उनको पॉपुलैरिटी मिली थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Dharmendra ने सुबह-सुबह फैंस को दे डाला ये कैसा मैसेज, सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी चर्चा