Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

काली बिंदी, लंबे बाल… रौद्र रूप में दिखीं Sonakshi Sinha, ‘जटाधारा’ की पहली झलक देख क्या बोले फैंस?

Sonakshi Sinha Jatadhara Look: बॉलीवुड के बाद अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा की साउथ डेब्यू फिल्म ‘जटाधारा’ का नया पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का लुक देख लोग चौंक गए हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

jatadhara
jatadhara से सोनाक्षी की पहली झलक आई सामने

Sonakshi Sinha Jatadhara Look: 8 मार्च यानी आज पूरी दुनिया में महिला दिवस 2025 सेलिब्रेट किया जा रहा है। महिला दिवस के खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने सभी चाहने वालों को बड़ा सप्राइज दिया है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए है। सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग'(Dabangg ) से बॉलीवुड डेब्यू किया था, अब एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं और महिल दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी पहली साउथ फिल्म से अपनी झलक फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें: Women’s Day 2025: सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वालीं ये 5 टॉप एक्ट्रेस, 2 में तो तगड़ी टक्कर

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक (Sonakshi Sinha Jatadhara Look)

सोनाक्षी सिन्हा ने अब बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री का रुख कर लिया है और वो महिला दिवस के दिन मेकर्स ने मूवी का पहला पोस्टर शेयर कर इसकी ऑफिशियल जानकारी दी है। सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म ‘जटाधारा’ से पहली झलक सामने आई है, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने को मिला है। इससे पहले कभी सोनाक्षी को इस तरह के अवतार में नहीं देखा गया है, ऐसे में उनकी पहली झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

---विज्ञापन---

‘जटाधारा’ में सोनाक्षी की एंट्री 

पहले ही खबरें सामने आ गई थीं कि सोनाक्षी जल्द ही फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन 8 मार्च को मेकर्स ने सोनाक्षी के फर्स्ट लुक के साथ इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। उन्होंने ‘जटाधारा’ का पहला पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है’! आगे लिखा है, ‘सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है।’ यह एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर तेलुगु फिल्म है, जिसमें सुधीर बाबू भी लीड रोल में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

फैंस को कैसा लगा लुक?

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म ‘जटाधारा’ से पहला लुक देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें एक्ट्रेस का यह लुक कैसा है, वो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन इज बैक’,दूसरे यूजर ने बोला, ‘वह बहुत शानदार होगी।’, तीसरे यूजर ने बोला, ‘इंतज़ार नहीं कर सकता।’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस अद्भुत आश्चर्य के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद,@aslisona! ऐसी किसी भी घोषणा का इतने लंबे समय से इंतज़ार था। और यह एक बड़ी घोषणा लग रही है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सोनाक्षी।’ एक ने बोला, ‘अद्भुत!!! बहुत उत्साहित हूं।’ सोनाक्षी की पति जहीर इकबाल ने भी पोस्टर को देखने के बाद फायर इमोजी कमेंट में शेयर किए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 21 की उम्र में भागकर रचाई शादी, 16 साल बाद टूटी, तलाक के बाद पूर्व पत्नियों संग कैसा है आमिर का रिश्ता?

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 01:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola