Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

लव गिल की बातों से टूट गए स्काउट OP, कैमरे के सामने खुद को किया गंजा; मां ने उठाए सवाल

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में लव गिल के साथ हुए विवाद के बाद स्काउट ओपी ने कैमरे के सामने अपने बाल मुंडवा लिए हैं, जिससे घरवाले और फैंस हैरान हैं. इस घटना के बाद स्काउट की मां ने एक वॉइस नोट शेयर कर दर्शकों से अपील की है कि वे आधे-अधूरे प्रोमो देखकर कोई गलत राय न बनाएं.

Bigg Boss 20 scout op shaves head
Bigg Boss 20 scout op shaves head

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में इस हफ्ते हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को हैरान कर दिया है! लवप्रीत गिल (Love Gill) के साथ तीखी तकरार और पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने के बाद पॉपुलर यूट्यूबर स्काउट ओपी (Scout OP) बुरी तरह टूट चुके हैं. शो के हालिया प्रोमो में उन्हें बाथरूम में ट्रिमर से अपने सिर के बाल शेव करते और फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है, जिसके बाद उनकी मां का एक इमोशनल वॉइस नोट भी सामने आया है!

लव गिल से माफी के बाद स्काउट ने खुद को किया गंजा

सामने आए नए प्रोमो में स्काउट ओपी को लव गिल के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते देखा जा सकता है, लेकिन लव साफ कह देती हैं कि उन्हें अब कोई रिश्ता नहीं रखना. इस अस्वीकृति से आहत होकर स्काउट सीधे बाथरूम एरिया में जाते हैं और ट्रिमर से अपने सिर के बाल शेव करना शुरू कर देते हैं. उनका यह हाल देखकर वहां मौजूद माही विज भी हैरान रह जाती हैं और स्काउट बुरी तरह रोने लगते हैं.

---विज्ञापन---

यंग डीएसए और आम्रपाली के बीच तीखी बहस

स्काउट की इस हालत के बाद घर में राजनीति भी शुरू हो गई है. यंग डीएसए और आम्रपाली गुप्ता, लव गिल को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं. आम्रपाली का कहना है कि लव के साइलेंट ट्रीटमेंट की वजह से लड़का आधा पागल हो गया है. हालांकि, लव इन आरोपों को खारिज करती हैं, जिसके बाद यंग और आम्रपाली के बीच भी तीखी नोकझोक देखने को मिलती है.

स्काउट की मां ने जारी किया इमोशनल वॉइस नोट

प्रोमो के वायरल होने के बाद स्काउट ओपी (तन्मय) की मां ने एक वॉइस नोट साझा करते हुए अपनी चिंता और गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपने बेटे को इस हालत में देखना बेहद दर्दनाक है. उन्होंने याद दिलाया कि जैसे पहले सलमान खान के एक प्रोमो पर खुद आगे आकर सफाई देनी पड़ी थी, वैसे ही ये प्रोमो भी गलतफहमी पैदा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

दर्शकों से मां की अपील- ‘पूरा एपिसोड देखें, प्रोमो पर भरोसा न करें’

स्काउट की मां ने दर्शकों और फैंस से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे केवल छोटे और एडिटेड प्रोमो के आधार पर उनके बेटे को जज न करें. उन्होंने कहा कि शो के बाहर तन्मय की एक अलग जिंदगी, करियर और उज्जवल भविष्य है. मां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सबके पीछे कुछ लोगों की गंदी मानसिकता है, जिन्हें शर्म आनी चाहिए. उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि कोई भी राय बनाने से पहले पूरा एपिसोड जरूर देखें.

‘बिग बॉस 20’ में लगातार बढ़ रहा है तनाव

शालीनता की सारी हदें पार करते हुए इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई और मानसिक तनाव चरम पर पहुंच चुका है. स्काउट को जहां पहले ही फिजीकल वायलेंस के चलते पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है, वहीं अब इस तरह के इमोशनल ब्रेकडाउन ने शो की टीआरपी और उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 13, 2026 11:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो