Actress Shocking Reveal Financial Struggle: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी इस समय अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा था कि एक तरफ उन्हें पैसों की दिक्कत थी और दूसरी तरफ 1 करोड़ रुपये का कर्ज सामने खड़ा था. उन्होंने बताया कि इस आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए उन्हें C-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.
मैं ट्रॉमा से गुजर रही…
एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने पहले भी बताया था कि कर्ज से बाहर निकलने के लिए उन्हें C-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था. अब NDTV को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. इस मामले पर बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, ‘मैं कुछ ट्रॉमा से गुजर रही थी. क्या होता है ना, आर्टिस्ट को देने वाला माना जाता है, लेने वाला नहीं. हमें लोगों पर असर डालने में सक्षम होना चाहिए.’
मेरे लिए खुद को एक्सप्रेस…
सुष्मिता ने कहा कि उनके बेटे बड़े हो गए हैं, अब दिखावे की चिंता छोड़ने का समय आ गया है. उन्होंने कहा, ‘अब मेरे लिए खुद को एक्सप्रेस करने का समय आ गया है. यह न सोचने का कि मेरे पास कितना पैसा है, मेरे पास कितना समय है, मेरा मेकअप कैसा है या मेरे साथ कौन लोग हैं. मेरे जेनरेशन के लोगों के लिए यह हिस्सा खत्म हो जाना चाहिए.’
आर्थिक तंगी के चार साल…
सुष्मिता मुखर्जी ने आगे बताया कि कैसे आर्थिक तंगी के चार साल ने पैसे के बारे में उनका नजरिया बदल दिया है. सुष्मिता ने कहा, ‘क्योंकि मैं उस दौर से गुजरी हूं. चार साल का एक दौर था, जो बहुत बुरा था. पैसा मेरे लिए पूरी तरह से गेम चेंजर बन गया है. मैं पैसे को एनर्जी की तरह देखती हूं. अब मुझे एहसास हुआ है कि यूनिवर्स सच में आपके इरादे के हिसाब से ढल सकता है.’