---विज्ञापन---

Tumbbad 2 Cast Update: प्रियंका चोपड़ा या कैटरीना कैफ? फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर मची हलचल

Tumbbad 2 Cast Update: 'तुम्बाड 2' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है और इस बार हस्तर का खौफ पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है. फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका चोपड़ा और नयनतारा जैसे बड़े नामों की चर्चा है.

Tumbbad 2 Cast Update: साल 2018 में जब ‘तुम्बाड’ रिलीज हुई थी तो इसने अपनी अनोखी कहानी और शानदार विजुअल्स से सबको हैरान कर दिया था. वक्त के साथ यह फिल्म एक ‘कल्ट क्लासिक’ बन गई और 2024 में इसकी री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए. अब प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इसके सीक्वल का बिगुल फूंक दिया है. ‘तुम्बाड 2’ न केवल पहले भाग की विरासत को आगे बढ़ाएगी, बल्कि इस बार इसमें बड़े बॉलीवुड और साउथ सितारों के जुड़ने की भी उम्मीद है. टैगलाइन ‘प्रलय आएगा’ ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार कहानी और भी खौफनाक और भव्य होने वाली है.

रिलीज डेट का हुआ बड़ा खुलासा

बुधवार (29 अप्रैल) को निर्माताओं ने फैंस की बेचैनी खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया. ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर, 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर में तीन रहस्यमयी मूर्तियों के साथ फिल्म का शीर्षक और रिलीज डेट दिखाई गई है, जो फिल्म के सस्पेंस को और गहरा बनाती है.

---विज्ञापन---

लीड एक्ट्रेस के लिए बड़े नामों पर विचार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ‘तुम्बाड’ के इस रहस्यमयी ब्रह्मांड में एक बेहतरीन फीमेल किरदार जोड़ना चाहते हैं. इसके लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा जैसे बड़े नामों पर विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन इन बड़े नामों की चर्चा ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की धांसू टैगलाइन ‘प्रलय आएगा’

फिल्म की टैगलाइन ‘प्रलय आएगा’ ऑडियंस को डराने के लिए काफी है. ‘तुम्बाड’ के पहले पार्ट में दर्शकों ने लालच और हस्तर की कहानी देखी थी, लेकिन सीक्वल में यह तांडव और भी बड़े लेवल पर होगा. प्रोड्यूसर इस बार कहानी को और भी गहरा और विशाल करने की योजना बना रहे हैं, जिससे यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हॉरर फ्रेंचाइजी बन सके.

---विज्ञापन---

री-रिलीज की सफलता ने दी मजबूती

‘तुम्बाड’ की री-रिलीज ने जिस तरह से सिनेमाघरों में भीड़ जुटाई, उसने मेकर्स को सीक्वल के लिए बड़ा बजट और बड़ा विजन रखने का हौंसला दिया है. सात साल बाद भी भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक ‘तुम्बाड’ (Tumbbad) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सालों के इंतजार के बाद आखिरकार ‘तुम्बाड 2’ की आधिकारिक घोषणा हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

---विज्ञापन---

सस्पेंस और डर का नया लेवल

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग का काम तेजी से चल रहा है. सोहम शाह एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन उनके साथ कौन से नए चेहरे जुड़ेंगे, यह अभी भी एक बड़ा रहस्य है. मेकर्स का लक्ष्य है कि फिल्म का क्लाइमेक्स और सस्पेंस ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 11:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.