Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर क्यों बिग बॉस के हर सीजन में लोगों को याद आते हैं शालीन भनोट? वजह जानकर लगेगा सदमा

'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ वापस लौट चुका है, ऐसे में एक ऐसा नाम है, जो पिछले चार सालों से लगातार हर सीजन में सुनाई देना है. क्या आप समझे?

Shalin Bhanot
काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के शालीन भनोट

‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही पुराने कंटेस्टेंट्स की याद आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा दिलचस्प हो गया है. ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और हर्ष विजय मचारे उर्फ यंग डीएसए के बीच हुई लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को अचानक ‘बिग बॉस 16’ के शालीन भनोट और एमसी स्टेन की भिड़ंत याद आ गई. देखते ही देखते शालीन का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया.

क्यों चढ़ा शालीन भनोट का पारा

लगातार हो रही इस तुलना से खुद शालीन भनोट भी परेशान नजर आ रहे हैं. एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और फैंस से अपील की कि हर नए कंटेस्टेंट की तुलना उनसे करना बंद करें.
उन्होंने कहा, ‘हर सीजन में मुझे किसी न किसी से कंपेयर करते हैं.’

---विज्ञापन---

शालीन भनोट ने वीडियो शेयर कर जताई हैरानी

शालीन ने वीडियो में हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही उनका नाम बीच में कैसे आ जाता है. उन्होंने कहा, ‘जब भी बिग बॉस शुरू होता है, तो मैं बीच में कहां से आ जाता हूं?’ एक्टर ने याद दिलाया कि उन्होंने सिर्फ ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी लगभग हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ उनकी तुलना होने लगती है. शालीन ने कहा कि हर सीजन में उन्हें किसी न किसी से कंपेयर किया जाता है.

कभी अभिषेक तो कभी ईशा से जुड़ा शालीन का नाम

शालीन ने यह भी बताया कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अभिषेक कुमार की वजह से उनका नाम चर्चा में आया था. इसके बाद ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान ने ईशा सिंह की टांग खिंचाई के दौरान भी उनका जिक्र किया था जिसकी वजह से उनका नाम इस सीजन में सुनाई दिया था.

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 19’ की लड़ाई की झलक ‘बिग बॉस 20’

वहीं ‘बिग बॉस 19’ में भी शालीन को एक महिला कंटेस्टेंट और बाद में हर्षद चोपड़ा से कंपेयर किए जाने की बात उन्होंने कही. अब ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और यंग डीएसए की लड़ाई के बाद एक बार फिर दर्शकों को शालीन याद आ गए.

काजी और यंग की लड़ाई ने दिलाई स्टेन-शालीन की याद

‘बिग बॉस 20’ में काजी और यंग के बीच हुई तीखी झड़प को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे शालीन भनोट और एमसी स्टेन की पुरानी लड़ाई से जोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे फिर से स्टेन बनाम शालीन वाली एनर्जी देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

शाली ने अपनी बात खत्म करते हुए खुद को बताया ‘एक’

हालांकि, शालीन ने साफ कर दिया कि उन्हें ऐसी तुलना पसंद नहीं है. उन्होंने फैंस से कहा कि हर कंटेस्टेंट को उसकी अपनी पहचान के साथ देखा जाना चाहिए. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं एक ही हूं.’ यानी ‘बिग बॉस’ के घर में नए चेहरे आते-जाते रहेंगे, लेकिन शालीन भनोट की पुरानी ‘बिग बॉस’ वाली छाप शायद इतनी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है.

First published on: Sep 09, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola