Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शो Anupamaa की फैन और विराज गेहलानी की दादी का निधन, रूपाली गांगुली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी शो अनुपमा की फैन और विराज गेहलानी की दादी का निधन हो गया है। उनके जाने का दुख रुपाली गांगुली ने एक पोस्ट शेयर कर जताया है।

---विज्ञापन---

viraj gehlani
viraj gehlani

टीवी इंडस्ट्री से काफी इमोशनल करने वाली खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन और एक्टर विराज गेहलानी की दादी, जो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित थीं उनका निधन हो गया है। वह टीवी शो ‘अनुपमा’ की बड़ी फैन थीं जिनके रुपाली गांगुली के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस खबर से फैंस काफी भावुक हो गए हैं।

विराज गेहलानी की दादी के निधन पर रूपाली गांगुली ने दी श्रद्धांजलि

कॉमेडियन और एक्टर विराज गेहलानी की दादी का हाल ही में निधन हो गया है। उनकी काफी ज्यादा उम्र हो गई थी इसके साथ ही वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती भी हुई थीं। एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने विराज की दादी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराज की दादी के साथ अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करके लिखा, “आपकी याद आएगी”।

---विज्ञापन---

अनुपमा की बड़ी फैन थीं विराज की दादी

विराज की दादी टीवी शो अनुपमा की बड़ी फैन थीं। उनके अक्सर सोशल मीडिया वीडियो में दिखाई देती थीं। वह रूपाली गांगुली को काफी पसंद करती थीं। इस महीने की शुरुआत में रूपाली गांगुली उनसे मिलने अस्पताल भी गई थीं। जब एक्ट्रेस खुद उनसे मिलने के लिए उनके घर गई थीं उस समय विराज ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जब रूपाली को उनकी नानी की तबीयत के बारे में पता चला, तो वह लगातार हालचाल पूछती रहीं। कल वह अपने शूट से समय निकालकर कांदिवली स्थित उनके घर आईं और नानी उनसे मिलकर बहुत खुश हुईं। विराज ने इस मुलाकात को “सुपरहीरो से मिलने जैसा” बताया।

---विज्ञापन---

विराज का दादी के निधन पर नहीं आया कोई पोस्ट

विराज गेहलानी ने अपनी दादी के निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं जारी किया है। फैंस ने उनकी दादी के निधन पर दुख जता रहे हैं। इसके साथ ही लोग कॉमेडियन की तरफ के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Saveafox की यूट्यूबर मिकायला रेन्स का निधन, पति का वीडियो में छलका दर्द

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2025 09:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola