Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV TRP Report: अनुपमा का जलवा बरकरार, ‘तारक मेहता’ ने भी किया कमाल, जानें टॉप 10 में कौन

TV TRP Report 46 Week: टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इस बार कौन से सीरियल ने लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाई और किसको मिले सबसे काम नंबर. चलिए आपको इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल के बारे में बताते हैं.

TV TRP Report 46 Week: टीवी सीरियल और रियलिटी शोज इंडिया में खूब पसंद किए जाते हैं. दर्शक इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. हर हफ्ते टीवी की टीआरपी लिस्ट सामने आती है, जिसमें हफ्ते के पॉपुलर शोज का खुलासा होता है. इस टीआरपी लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं. बार्क ने साल 2025 की 46वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है. आइए इस रिपोर्ट के मुताबिक शोज की पॉपुलैरिटी के बारे में जानते हैं.

टॉप पर ‘अनुपमा’

इस लिस्ट में पहले नंबर है पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’, जो स्टार प्लस पर आता है. बीते कई हफ्तों से ये शो पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाए हुए है. रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस हफ्ते इसे 2.3 की रेटिंग मिली है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है, जिसे ने 2.1 की रेटिंग मिली है. इसकी कहानी ने भी दर्शकों खूब आकर्षित किया है.

---विज्ञापन---

टॉप 5 में पंहुचा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

अब बात करें बाकि सीरियल्स की तो टीआरपी लिस्ट में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ ने तीसरे नंबर पर बाजी मार ली है. 2.0 की रेटिंग के साथ इस सीरियल को तीसरा स्थान मिला है. वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है. इसे 1.9 की रेटिंग मिली है. टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है. इस बार 1.9 की शानदार रेटिंग मिली है.

बाकी शोज का हाल

बात करें छठे स्थान की तो शो ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई है. इस शो को 1.9 की रेटिंग मिली है. वहीं 7वें नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, जिसे 1.8 रेटिंग मिली है. आठवें नंबर पर टीवी शो ‘गंगा मां की बेटियां’ है. इसे 1.7 की रेटिंग मिली है. 9वें नंबर पर ‘वसुधा’ और दसवें नंबर पर रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2025 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola