Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस फेमस एक्ट्रेस की मां का निधन, टीम ने शेयर किया इमोशनल नोट, फैंस से की ये खास अपील

टीवी और ओटीटी दुनिया की फेमस एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है. उनके ऊपर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे कीमती चीज खो दी है.

---विज्ञापन---

Shivangi Verma Mother Passed Away: टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा की मां का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी खुद उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बेहतरीन पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस के ऊपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

टीम ने शेयर किया पोस्ट

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस, जिन्होंने ‘भूटू’ , ‘हमारी सिस्टर दीदी’, ‘हसरतें 3’ जैसे शोज से घर-घर में पॉपुलैरिटी पाई, उनकी जिंदगी में इस वक्त ऐसा दुख आया है, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है. मां का जाना किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होता है, और शिवांगी भी इस समय उसी दर्द से गुजर रही हैं. टीम ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें बताया कि शिवांगी फिलहाल एक्टिव नहीं हैं, क्योंकि वो अपनी मां को खोने के गहरे सदमे में हैं.

---विज्ञापन---

पोस्ट में की गई खास अपील

टीम ने लिखा कि ये समय उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है, और ऐसे में उन्हें प्यार, प्रार्थनाओं और सपोर्ट की जरूरत है. पोस्ट में आगे ये भी कहा गया कि शिवांगी जल्द ही वापस लौटेंगी, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा समय और प्राइवेसी चाहिए. टीम ने फैंस से अपील की कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस का साथ दें, और उनके परिवार के लिए दुआ करें. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शिवांगी को हिम्मत दे रहे हैं.

फैंस लगातार दे रहे श्रद्धांजलि

कई लोगों ने कमेंट कर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी, वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि वे शिवांगी के जल्द संभलने की दुआ कर रहे हैं. बहरहाल, मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार और फैंस भी इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं, कि एक्ट्रेस जल्द इस सदमे से उबरें और फिर से मुस्कुराते हुए अपने काम पर लौटें.

First published on: May 26, 2026 11:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola