Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मसूरी में अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, बीच में ही रोकनी पड़ी शूटिंग; जानें अब कैसी है ‘खिलाड़ी कुमार’ की हालत?

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'समुक' की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच उत्तराखंड से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

Akshay Kumar
मसूरी में शूटिंग के दौरान अक्षय तकुमार की बिगड़ी तबीयत, Photo Credit- Social Media

Akshay Kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जो अपनी फिटनेस और सख्त रुटीन के लिए जाने जाते हैं, उनकी मसूरी में शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी, दरअसल खिलाड़ी कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड के मसूरी गए हुए हैं, जहां शूटिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई.

आखिर अक्षय को हुआ क्या?

बताया जा रहा है कि उनकी पीठ में अचानक खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें दर्द उठने लगा. ठंड की वजह से भी परेशानी बढ़ने की बात सामने आई है. इसके बाद शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी और देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

---विज्ञापन---

शूटिंग के दौरान अक्षय की बिगड़ी तबीयत

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे थे. उन्हें मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दो दिन रुकना था. एक्टर यहां होटल सवॉय में ठहरे हुए हैं. मंगलवार को मसूरी पहुंचने के दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं.

‘अक्की’ को अचानक उठा पीठ में दर्द

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उनकी पीठ में दर्द उठ गया, जिसकी वजह से बीच में ही शूटिंग रोकनी पड़ी. बुधवार सुबह तक तबीयत ठीक नहीं होने पर अक्षय को देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

---विज्ञापन---
मसूरी में अक्षय कुमार की शूटिंग

राहत मिलने के बाद सेट पर लौटे अक्षय

अक्षय कुमार की टीम के मुताबिक, इलाज के बाद उनके दर्द में कुछ राहत मिली है. इसके बाद एक्टर दोबारा मसूरी पहुंच गए जहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की. हालांकि, अगर उनकी परेशानी बढ़ती है, तो वह आगे के इलाज के लिए दिल्ली वापस लौट सकते हैं.

फैंस को ‘खिलाड़ी कुमार’ की सता रही चिंता

फिलहाल, फैंस को अक्षय की सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार है. जिसकी सटीक जानकारी सामने आने के बाद फैंस के साथ शेयर की जाएगी, आपको बात दें, एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान काफी व्यस्त रहते हैं और लगातार काम करने के लिए जाने जाते हैं.

---विज्ञापन---

क्या है अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’?

अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी कनिष्क वर्मा संभाल रहे हैं. फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है. मेकर्स की प्लानिंग इसे साल 2027 में रिलीज करने की है. वहीं दूसरी ओर अक्षय के फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर है. ऐसे में शूटिंग के बीच अक्षय की तबीयत बिगड़ने की खबर ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

First published on: Oct 16, 2026 11:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो