Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Roadies XX: ‘मुक्का मार दूंगा…’, प्रिंस ने एल्विश को क्यों दी धमकी? नोक-झोंक देख फैंस भी शॉक्ड

Roadies XX: 'रोडीज' के नए सीजन में गैंग लीडर्स के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। प्रिंस ने एल्विश को मुक्का मारने की चेतावनी तक दे डाली। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Roadies XX: ‘रोडीज’ के नए सीजन ने डबल धमाके के साथ वापसी की है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव भी गैंग लीडर बने हैं। उनके साथ-साथ रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरुला और नेहा धूपिया भी गैंग लीडर हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश और प्रिंस के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। प्रिंस ने इस दौरान एल्विश को मुक्का मारने की धमकी तक दे दी। फैंस भी इसे देखकर शॉक्ड हो गए। हालांकि ये नोक-झोंक मजाकिया ही थी। आइए आपको भी बताते हैं प्रिंस ने आखिर ये क्यों कहा?

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 का हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट बना ये कॉमेडियन, 1 एपिसोड की मिल रही इतनी फीस?

---विज्ञापन---

गैंग लीडर्स को इंप्रेस कर रहे कंटेस्टेंट्स

प्रिंस और एल्विश के बीच ये नोक-झोंक 2,000 रोडियम के लिए हुई। दरअसल लीडरबोर्ड में प्रिंस 10 हजार रोडियम के साथ सबसे आगे हैं। उसके बाद रिया के 2700 हैं। वहीं नेहा और एल्विश को अभी स्कोर करना है। दोनों ही अभी पीछे हैं। वहीं शो में कंटेस्टेंट्स अपना टैलेंट दिखाकर गैंग लीडर्स को इंप्रेस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

लीडर्स का नया प्लान

गैंग लीडर्स ने ज्यादा से ज्यादा रोडियम जीतने के लिए एक प्लान बनाया। इसमें लड़के-लड़के और लड़कियां-लड़कियां एक-दूसरे के खिलाफ ही कॉम्पीटिशन करते दिखाई दिए। इस दौरान मॉरीशस की एनआरआई फिल्म मेकिंग की स्टूडेंट आशी कपूर ने अपनी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि वो अपनी मां के लिए अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो गई थीं। वहीं गैंग लीडर्स ने उनकी सराहना भी की।

क्यों हुई नोक-झोंक?

इसी बीच आशी ने गैंग लीडर नेहा को हाथ-कुश्ती मैच के लिए चुनौती दी। इस दौरान एल्विश ने आशी को कहा कि उन्हें नेहा की जगह प्रिंस को चुनना चाहिए। इस पर प्रिंस ने एल्विश को वार्निंग देते हुए कहा, ‘मैं मुक्का मार दूंगा तुझे। इसका सिस्टम यहीं चलता है।’ इस पर एल्विश मुस्कुरा देते हैं। साथ ही कहते हैं, ‘मार लो यार, बड़े भाई मारलो।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi के पति को ये क्या हुआ? Vivek Dahiya को देख परेशान हुए फैंस

First published on: Feb 03, 2025 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola