Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, एक्ट्रेस शुभांगी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

---विज्ञापन---

Ramakant Dayma Passed Away: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने रमाकांत दायमा के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो गए.

पोस्ट में लिखी दिल चीर देने वाली बात

शुभांगी लटकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज उन्होंने सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत इंसान को खो दिया है. एक्ट्रेस ने लिखी, ‘वो लाइफ को खुलकर जीने वाले इंसान थे, जो हर मुश्किल स्थिति में भी मुस्कुराना जानते थे, और उस मुसीबत से खुद को निकाल भी लेते थे’ वे शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर और सिंगर भी थे.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस के दोस्त के साथ सलाहकार भी थे रमाकांत

एक्ट्रेस ने आगे उन्हें अपना करीबी दोस्त, फैमिली फ्रेंड और एक समझदार सलाहकार बताया. एक्ट्रेस ने अपने नोट में ये भी कहा कि रमाकांत पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन सभी को उम्मीद थी, कि वे जल्द ठीक होकर वापस लौटेंगे.

नोट पढ़कर फैंस हुए इमोशनल

शुभांगी ने लिखा कि ‘दोनों ने साथ में कई सपने देखे थे, और सालों बाद फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की प्लानिंग भी की थी. इतना ही नहीं, दोनों एक हिंदी नाटक और कविताओं के मंचन की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन अब वो सपना अधूरा रह गया.’

भावुक होकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

शुभांगी ने लिखा कि रमाकांत दायमा भले ही कद में छोटे थे, लेकिन हिम्मत और जज्बे में बेहद बड़े इंसान थे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के जाने के बाद ऐसी खामोशी रह जाती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और आज वही एहसास हो रहा है. हालांकि, अभी तक उनके निधन की असली वजह सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2026 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola