Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: तलाक के बाद माही विज को फिर हुआ प्यार? काजी के सवाल ने खोल दी पोल

माही विज इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. शो में माही अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ काजी तौकीर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में हैं. इस बीच दोनों की बातचीत में कुछ ऐसा सामने आ गया जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान हो गए.

mahi vij
तलाक के बाद माही विज को फिर हुआ प्यार? Photo Credit- Social Media

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में माही अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ काजी तौकीर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में हैं. इस बीच काजी ने माही की लव लाइफ को लेकर कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए, जिनका जवाब देते हुए एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आईं. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या जय भानुशाली से अलग होने के बाद माही फिर से प्यार की तलाश में हैं?

काजी ने माही से क्या पूछा?

‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में काजी तौकीर माही विज के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने माही से पूछा कि क्या कोई उनसे संपर्क कर सकता है? इस पर माही ने साफ कहा, ‘नहीं, मुझसे संपर्क नहीं कर सकते. मैं सभी के लिए ओपन नहीं हूं.’

---विज्ञापन---

काजी ने माही से पूछा ये कैसा सवाल?

माही का यह जवाब सुनने के बाद काजी कहां रुकने वाले थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस से और सवाल करने शुरू कर दिए. काजी ने पूछा कि क्या माही ने कुछ खास लोगों को अपने लिए चुन रखा है? क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है? इस दौरान काजी लगातार माही की टांग खींचते रहे, वहीं एक्ट्रेस मुस्कुराती और शरमाती दिखाई दीं.

क्या किसी को डेट करने के लिए तैयार हैं माही विज?

काजी ने माही से यह जानने की भी कोशिश की कि आखिर उनके पास कितने ऑप्शन हैं. उनकी बातों के बीच वहां मौजूद उदिति सिंह ने भी मजे लेते हुए कहा कि शायद माही का कोई खास इंसान यह शो देख रहा होगा.

---विज्ञापन---

माही ने लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा?

हालांकि, माही ने अपनी लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया. उन्होंने न तो किसी खास शख्स का नाम लिया और न ही किसी को डेट करने की इच्छा जाहिर की. ऐसे में माही की बातों से यह साफ नहीं हो पाया कि वह फिलहाल किसी नए रिश्ते के लिए तैयार हैं या नहीं. लेकिन, बिग बॉस के घर में काजी के साथ उनकी दोस्ती दर्शकों को एंटरटेन जरूर कर रही है.

14 साल की शादी के बाद जय से अलग हुईं थीं माही

माही विज की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने जनवरी 2026 में जय भानुशाली से अलग होने का ऐलान किया था. दोनों की शादी करीब 14 साल चली. इस रिश्ते से उनकी बेटी तारा है. इसके अलावा माही और जय अपने फोस्टर बच्चों खुशी और राजवीर की भी परवरिश करते हैं.

---विज्ञापन---

माही के बिग बॉस में जाने के बाद क्या बोले थे जय?

वहीं, जय भानुशाली ने हाल ही में बताया कि माही के ‘बिग बॉस 20’ में जाने के बाद उन्हें बेटी तारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है. इतना ही नहीं, जय ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि माही यह शो जीतें. अब माही की जिंदगी में प्यार की नई शुरुआत होगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल, काजी के सवालों पर माही के जवाब ने बिग बॉस के घर में उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं.

First published on: Oct 20, 2026 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो