Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tiger Shroff पर हुए हमले का पलटवार, Jackie Shroff-Krishna Shroff ने लिया बदला! गुंडागर्दी पर जवाब !

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद श्रॉफ परिवार चर्चा में है। घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ मुंबई में बप्पी लहरी के नाम पर सड़क का नाम रखने के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। वहीं, कृष्णा श्रॉफ मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं। कृष्णा ने मीडिया से बातचीत नहीं की। परिवार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहुंचने पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 20, 2026 15:45
Share :
Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद श्रॉफ परिवार लगातार चर्चा में है। एक तरफ एक्टर की सुरक्षा को लेकर फैंस चिंतित हैं, तो दूसरी तरफ उनके पिता जैकी श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होते नजर आए। परिवार के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पहुंचे। यह इवेंट दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के नाम पर सड़क का नाम रखने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से जैकी और सीएम की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी 19 अक्टूबर की शाम सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं। इस समारोह में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंची थीं। हालांकि, कृष्णा ने मीडिया से बातचीत नहीं की और कुछ देर बाद वहां से चली गईं। अब टाइगर पर हुए हमले के बाद परिवार के सदस्यों का सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोग श्रॉफ परिवार के हौसले की तारीफ कर रहे हैं, वहीं फैंस अब भी टाइगर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

First published on: Oct 20, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो