Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

तमिल एक्टर कार्तिक सबेश का निधन, 2 दिन पहले चाचा देवा की हुई थी मौत, परिवार में पसरा मातम

तमिल एक्टर कार्तिक सबेश का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह मशहूर संगीत निर्देशक सबेश के बेटे और दिवंगत संगीतकार देवा के भतीजे थे.

karthik sabesh
तमिल एक्टर कार्तिक सबेश का निधन, Photo Credit- Social Media

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता कार्तिक सबेश का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह मशहूर संगीत निर्देशक सबेश के बेटे और दिवंगत संगीतकार देवा के भतीजे थे. बताया जा रहा है कि कार्तिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था. सोमवार रात करीब 11.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

2 दिन पहले चाचा, अब भतीजे का निधन

सबसे दुखद बात यह है कि कार्तिक के परिवार को कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी मुसीबत का सामना करना पड़ा है. उनके चाचा और दिग्गज संगीत निर्देशक देवा का भी शनिवार को निधन हो गया था. अभी परिवार देवा के जाने के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि कार्तिक की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया.

---विज्ञापन---

37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक सबेश चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. जहां उनका इलाज चल रहा था. सोमवार रात करीब 11.15 बजे उनका निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया है, ताकि परिवार के सदस्य दोस्त और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें.

कब होगा अभिनेता का अंतिम संस्कार?

रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4.30 बजे चेन्नई के वलसरवक्कम श्मशान घाट में किया जाएगा. बता दें, अभिनेता अपने पीछे पत्नी राम्या कार्तिक और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. कम उम्र में उनके चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

---विज्ञापन---

इन तमिल फिल्मों में किया था काम

कार्तिक सबेश तमिल सिनेमा की जानी-मानी शख्सखियत थी, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई तमिल फिल्मों में काम किया था. ‘वल्लवन’, ‘डम’, ‘कुलिर 100’ और ‘पट्टथु यानाई’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे. उनके निधन की खबर ने उनके करीबियों और फैंस को रहरा दुखी दिया है.

चाचा देवा के निधन से भी सदमे में था परिवार

कार्तिक सबेश के चाचा देवा तमिल सिनेमा के मशहूर संगीत निर्देशकों में से एक थे. उन्हें ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की 400 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था.

---विज्ञापन---

देवा ने रजनीकांत को दिलाई ऐसे पहचान

देवा ने रजनीकांत की ‘अन्नामलाई’, ‘अरुणाचलम’ और ‘बाशा’ जैसी फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया. उनके निधन पर रजनीकांत, कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय समेत कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी थी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अब कार्तिक सबेश के निधन ने परिवार के दुख को और बढ़ा दिया है. कुछ ही दिनों के भीतर दो करीबी सदस्यों को खोने से परिवार गहरे सदमे में है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2026 02:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो