सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू इन दिनों अपनी शादी और खूबसूरत दुल्हन तान्या सिद्दीकी को लेकर चर्चा में हैं। मदीना शरीफ में निकाह और पत्नी के साथ उमराह करने के बाद अब फैजू के मुंबई रिसेप्शन की पहली झलक सामने आई है। दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें दोनों का रॉयल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। फैजल शेख ने 10 अक्टूबर 2026 को मदीना में तान्या सिद्दीकी के साथ निकाह किया था। अब मुंबई में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में दोनों बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए। वाइट और गोल्डन शेरवानी में फैजू किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। वहीं, गुलाबी और गोल्डन रंग के ब्राइडल आउटफिट में तान्या ने अपनी खूबसूरती से सारी लाइमलाइट लूट ली। हैवी मल्टीलेयर नेकलेस, मांग टीका और नथनी ने उनके रॉयल ब्राइडल लुक को और खास बना दिया। रिसेप्शन की तस्वीरों में फैजू अपनी दुल्हनिया का लहंगा संभालते भी नजर आए। उनकी इस प्यारी अदा पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, इस जश्न में फराह खान, शिल्पा शिंदे, रिद्धि डोगरा, ईशा मालवीय, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और युविका चौधरी समेत कई सितारे शामिल हुए।
---विज्ञापन---
शेरवानी पहन राजकुमार से दिखे Mr. Faisu, रानी कलर में महारानी लगी दुल्हन, रिसेप्शन की तस्वीरें Viral
सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 10 अक्टूबर 2026 को मदीना में तान्या सिद्दीकी से निकाह के बाद अब मुंबई में उनका ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। वाइट-गोल्डन शेरवानी में फैजू रॉयल लगे, वहीं गुलाबी-गोल्डन ब्राइडल आउटफिट में तान्या ने लाइमलाइट लूट ली। फैजू का दुल्हन का लहंगा संभालना फैंस को खूब पसंद आया। रिसेप्शन में फराह खान, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन समेत कई सितारे पहुंचे।
First published on: Oct 20, 2026 03:34 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola