Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं कोर्ट में खड़ी थी…’ माही विज को आई पूर्व पति जय भानुशाली के प्यार की याद, बिग बॉस में बयां किया दिल का दर्द

Mahhi Vij Breaks Down For Ex Husband Jay Bhanushali: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में अरिश्फा खान और काजी की लड़ाई के बीच माही विज के एक बयान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. वहीं, माही विज अपने एक्स पति जय भानुशाली को याद करती दिखाई दीं.

Mahhi Vij Breaks Down For Ex Husband Jay Bhanushali: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन घरवालों के बीच राशन और घर के काम को लेकर लड़ाई-झगड़ा लगातार जारी है. अमन गांधी के एविक्शन के बाद घर में अरिश्फा खान के तांडव ने सभी घरवालों का जीना मुश्किल कर रखा है. शो के नए एपिसोड की शुरुआत में जहां अरिश्फा खान और काजी के बीच लड़ाई हुई, वहीं एपिसोड के आखिर में अरिश्फा खान के लिए काजी कैप्टेंसी टास्क में लड़ते दिखाई दिए. लेकिन इन सबके बीच माही विज के एक बयान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. वहीं, माही विज अपने एक्स पति जय भानुशाली को याद करती दिखाई दीं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

इमोशनल हुईं माही विज

नए एपिसोड में जब अरिश्फा खान और काजी के बीच लड़ाई हुई, तो उस वक्त अरिश्फा की माही विज के साथ भी तू-तू, मैं-मैं हुई. इसमें अरिश्फा ने माही विज को उनके परवरिश वाले बयान के लिए क्रिटिसाइज किया था. इस लड़ाई के खत्म होने के बाद माही विज बेडरूम वाले एरिया में काजी, यंग डीएसए और आसिफ खान के साथ बात करते हुए परवरिश वाले बयान पर सफाई देती हैं. इस दौरान माही विज इमोशनल हो जाती हैं और रोते हुए कहती हैं कि वो भी एक सिंगल मदर हैं. इसलिए उन्हें पता है कि बच्चे को अकेले पालने में कितनी परेशानी आती है.

---विज्ञापन---

माही ने किया एक्स पति को याद

इस दौरान माही विज अपने एक्स पति जय भानुशाली को याद करते हुए कहती हैं, ‘मुझे जय (माही के एक्स पति जय भानुशाली) पुश करता है कि मैं तारा को देखता हूं, तू बाहर निकल, तू बाहर निकल. तू कहीं जाती नहीं है. तू दिनभर तारा के लिए घर में बैठी रहती है. मेरी लाइफ उस बच्चे के अराउंड ही घूम रही है.’

मैंने एक पैसे की एलिमनी नहीं ली…

जय भानुशाली के साथ अपने तलाक का जिक्र करते हुए माही ने आगे कहा, ‘पता है आसिफ भाई… मैंने एक पैसे की एलिमनी नहीं ली, मैं एक पैसे का मेंटेनेंस वगैरह कुछ नहीं लेती हूं. मैं आज यहां अपने दम पर आकर बैठी हूं, ताकि मेरे बच्चे की लाइफ सिक्योर हो जाए. ऐसा नहीं है कि वो (जय भानुशाली) कुछ नहीं करता है. वो करता है, वो बहुत कुछ करता है. लेकिन फिर भी मांगने का मन नहीं होता है. मुझे लगता है कि ये उसकी कमाई का पैसा है.’

---विज्ञापन---

मैं कोर्ट में खड़ी थी…

माही ने आगे कहा, ‘मैं कोर्ट में खड़ी थी… मुझे जज ने 4 बार कहा कि ले लो एलिमनी, ले लो मेंटेनेंस. लेकिन मैंने नहीं ली. ये सारे पैसे उसने कमाए हैं और ये उसकी मेहनत है. ऐसा नहीं है कि वो मुझे मना करेगा. उसने मुझे कभी किसी चीज के लिए नहीं रोका, ना ही मना किया है. मुझे पता है कि मेरे लिए उसकी तिजोरी हमेशा खुली रहेगी. लेकिन मैं नहीं लेना चाहती उसके पैसे, क्योंकि ये उसकी मेहनत के पैसे हैं. उसने 16-18 घंटे तक काम किया और पैसे कमाए हैं.’

First published on: Oct 22, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो