Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी सेहत? ‘बिग बी’ ने मांगी माफी, बोले- ‘मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं’

अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. 'बिग बी' ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए बताया कि वो फिलहाल कुछ भी लिखने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, Photo Credit- Social Media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है, दरअसल ‘बिग बी’ ने सेहत का हवाला देते हुए ब्लॉग न लिख पाने पर माफी मांगी है, जिसने उनके चाहने वालों को टेंशन में डाल दिया है. लोग ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वो किस परेशानी में हैं, हालांकि हैरानी की बात तो ये भी है कि 84 साल की उम्र में भी ‘बिग बी’ लगातार काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं, लेकिन अब एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वो फिलहाल कुछ भी लिखने की स्थिति में नहीं हैं और उन्हें आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सख्त सलाह दी गई है.

‘बिग बी’ ने फैंस से मांगी माफी

एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘माफ करें. क्षमा प्रार्थी हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.’

---विज्ञापन---

फैंस को सताई ‘बिग बी’ की चिंता

उनकी इस पोस्ट से साफ है कि डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी है. हालांकि, अमिताभ बच्चन ने यह नहीं बताया कि आखिर उन्हें क्या परेशानी हो रही है. यही वजह है कि फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

ब्लॉग में भी ‘बिग बी’ ने दिया था हेल्थ अपडेट

अमिताभ बच्चन ने इससे पहले अपने ब्लॉग में भी आराम करने की बात कही थी. उन्होंने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए अपने चाहने वालों के लिए प्यार और खुशियों की कामना की थी. इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें सख्त आराम करने की सलाह दी गई है और फिलहाल बातचीत करने से भी बचने को कहा गया है. ‘बिग बी’ ने फैंस से उनकी स्थिति को समझने और बुरा न मानने की अपील की थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि बाद में वो अपने चाहने वालों से फिर बातचीत कर सकेंगे.

---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

घुटनों की चोट का भी किया था खुलासा

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं. 84 साल की उम्र में भी उनका काम के प्रति जुनून फैंस को हैरान करता है. हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने केबीसी के दौरान अपने घुटनों में लगी चोट का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी.

फैंस को ‘बिग बी’ की सोशल मीडिया पर वापसी का इंतजार

फिलहाल, अमिताभ बच्चन ने अपनी ताजा पोस्ट में किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने केवल आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की बात कही है. ऐसे में उनकी सेहत को लेकर किसी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. फैंस को अब इंतजार है कि ‘बिग बी’ जल्द ठीक होकर दोबारा अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर वापसी करें.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2026 09:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो