Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘स्टिक रन’ के क्रिएटर मैनुअल ओटो का निधन, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैनुअल ओटो ने लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान 30 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जिससे सोशल मीडिया की दुनिया में शोक की लहर है.

stick run creator manuel otto passed away
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो का 30 साल की उम्र में निधन, Photo Credit- Social Media

पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने सोशल मीडिया की दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय मैनुअल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच पर लाइव थे. हालांकि, मामले से जुड़ी अभी और भी कई जानकारियां आनी बाकी हैं.

14 साल की उम्र में बनाया था मशहूर गेम

मैनुअल ओटो की पहचान एक वीडियो गेम डेवलपर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर थी. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में ‘स्टिक रन’ गेम बनाया था. इस गेम ने ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़े. कम उम्र में गेम तैयार करने की उनकी उपलब्धि ने उन्हें गेमिंग कम्युनिटी के बीच पॉपुलर बना दिया था.

---विज्ञापन---

जर्मनी में मिला शव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी जर्मनी के बवेरिया क्षेत्र में आग लगने की घटना के बाद मैनुअल का शव मिला. बताया गया कि एक पड़ोसी ने आग देखकर उसे बुझाने की कोशिश भी की थी. शुरुआती रिपोर्ट्स में इस घटना को मैनुअल की लाइवस्ट्रीम से जोड़ा गया है. हालांकि, घटना की पूरी जानकारी और उससे जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो का निधन

‘स्टिक रन’ ने जारी किया भावुक बयान

मैनुअल की मौत की खबर सामने आने के बाद ‘स्टिक रन’ के ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया गया. इसमें उनके निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें गेम का क्रिएटर, डेवलपर और साथी बताया गया. इस खबर से गेम से जुड़े लोगों और उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है.

ट्विच ने हटाए लाइवस्ट्रीम से जुड़े वीडियो

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैनुअल का चैनल और मौत से जुड़े वीडियो हटा दिए गए, ताकि दूसरे लोग उस दर्दनाक सीन को न देख सकें. प्लेटफॉर्म ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उसकी कम्युनिटी के सदस्यों की मेंटल हेल्थ और उनकी भलाई बेहद जरूरी है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मेंटल हेल्थ और सिचुएशन बिगड़ने के समय मदद की जरूरत पर ध्यान खींचा है. मैनुअल ओटो की मौत से गेमिंग कम्युनिटी ने एक ऐसे क्रिएटर को खो दिया है, जिसने टीन ऐज में ही अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई थी.

First published on: Oct 22, 2026 11:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो