Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बर्बाद करे अल्फाज मेरे’, दशहरे पर बयान देकर बुरा फंसे रणबीर कपूर? अब सबके सामने मांगी माफी

रणबीर कपूर ने दशहरे पर दिए गए एक बयान को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अब कोलकाता के एक इवेंट में अपनी गलती स्वीकार करते हुए सबके सामने माफी मांगी है.

ramayana ranbir kapoor
रणबीर कतपूर ने मांगी माफी, Photo Credit- Social Media

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पार्ट वन को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी से जुड़े एक मामले में एक्टर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी कर रहे हैं, जिसके लिए एक्टर ने भरे मंच से सबसे माफी मांगी है. दरअसल, दशहरा के मौके पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर कहना कुछ चाहते थे और उनकी जुबान फिसल गई जिसमें उनके मुंह से निकल कुछ और ही आया, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

रणबीर कपूर ने मांगी माफी

रणबीर कपूर की दशहरे के मौके पर कोलकाता में एक इवेंट के दौरान जुबान ऐसी फिसली कि सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई. अब एक्टर ने अपनी गलती एक्सेप्ट करते हुए भरे मंच से सबके सामने माफी मांगी है. चेन्नई में ‘रामायण’ के म्यूजिकल इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वो असल में कहना क्या चाहते थे?

---विज्ञापन---
दशहरा के मौके पर रणबीर कपूर की फिसली जुबान

रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी?

दरअसल, रणबीर कपूर बुराई पर अच्छाई की जीत का मैसेज देना चाहते थे. लेकिन, अपने इस बयान में उनके मुंह से शब्द गलत निकल आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे.

रणबीर कपूर ने अपनी जुबान फिसलने पर सबके सामने मांगी माफी

एक्टर ने बताया क्या था उनका मकसद?

अब इस मामले पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि वो दशहरे के कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहते हैं. उन्होंने माना कि बोलते समय उनसे गलती हो गई थी. एक्टर ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद यह कहना था कि ‘बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है.’

---विज्ञापन---

‘बर्बाद करे अल्फाज मेरे’, रणबीर को आई ‘रॉकस्टार’ की याद

अपनी बात समझाते हुए रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का भी जिक्र किया. उन्होंने म्यूजीशियन एआर रहमान के साथ काम करने के अनुभव को याद किया और फिल्म के गाने की एक लाइन कही, ‘जो भी मैं कहना चाहता हूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे.’

रणबीर कपूर ने मानी अपनी गलती

एक लाइन से एक्टर ने समझाई अपनी मनोदशा

इस लाइन के जरिए रणबीर ने बताया कि कई बार वो जो कहना चाहते हैं, उसे सही शब्दों में बयां नहीं कर पाते. साथ ही, उन्होंने दशहरे पर दिए गए बयान के लिए एक बार फिर माफी मांगी. उनके इस बयान के बाद अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि सोशल मीडिया पर इस पूरे विवाद को लेकर आगे क्या रिएक्शन आते हैं.

---विज्ञापन---

‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं.

5 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दे रही है दस्तक

फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है. यह फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म को आईमैक्स समेत प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाया जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2026 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो