Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘किल इट तारा की मम्मी…’ माही विज ने BB20 के घर में काटा गदर, पूर्व पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, कही ये बात

Jay Bhanushali Support Ex Wife Mahhi Vij in Bigg Boss 20: एक्ट्रेस माही विज के 'बिग बॉस 20' में जाते ही एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने दिल खोलकर उनका सपोर्ट किया है. जय ने माही को बीबी हाउस का 'डॉन' बताया है.

Jay Bhanushali Support Ex Wife Mahhi Vij in Bigg Boss 20: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. रविवार को ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में माही विज ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली. शो में आते ही माही विज ने अपना बॉसी नेचर दिखाना शुरू कर दिया. बीबी हाउस में आते ही माही विज ने अपना गेम शुरू कर दिया. पहले ही दिन माही विज ने चाय और घर के काम को लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपना रिश्ता खराब कर लिया. तीसरे एपिसोड के प्रोमो में भी एक्ट्रेस अपने फाइट मोड में नजर आ रही हैं. इन सबके बीच माही के एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने दिल खोलकर अपनी एक्स वाइफ का सपोर्ट किया है.

किल इट तारा की मम्मा…

एक्ट्रेस माही विज के ‘बिग बॉस 20’ के घर में जाने के बाद उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने उन्हें सपोर्ट किया. जय ने माही को इस नए सफर के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और दिल खोलकर उनका समर्थन किया. सोमवार को जय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में माही की बीबी हाउस में एंट्री का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डॉन घर में आ गई है. शुभकामनाएं. किल इट तारा की मम्मा.’ जय की पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. तलाक के बाद उनका यह रिएक्शन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

माही-जय की शादी और तलाक

बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी. इस कपल ने साल 2017 में खुशी और राजवीर को गोद लिया और उनके माता-पिता बने. इसके बाद माही विज ने साल 2019 में अपनी बेटी तारा को जन्म दिया. शादी के करीब 14 साल बाद माही और जय ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया. तलाक होने के बाद भी माही और जय के बीच अच्छे रिश्ते बने हुए हैं.

शो ‘सेहर होने को है’ क्यों छोड़ा…

हाल ही में IANS को दिए एक इंटरव्यू में माही ने बताया कि उन्होंने अपना शो ‘सेहर होने को है’ बिग बॉस के लिए नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जनवरी में ही शो छोड़ने का फैसला कर लिया था. माही ने कहा, ‘मैंने शो बहुत पहले ही छोड़ दिया था. यह शो मुझे मात्र 20 दिन पहले ही मिला है. इसलिए, इसका आपस में कोई कनेक्शन नहीं है. मेरा शो छोड़ना अचानक नहीं था. मैं जनवरी में ही शो छोड़ना चाहती थी, लेकिन इसमें समय लग रहा था. मुझे यकीन है कि टीम के लोग मुझे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे.’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 12:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola