Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट, रोहित शेट्टी ने गले लगाकर कही ये बात

'खतरों के खिलाड़ी 15' में फिनाले से पहले फरहाना भट्ट का एक ऐसा इमोशनल पल सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी परेशान हो गए.

Farrhana Bhatt
'खतरों के खिलाड़ी 15' में फिनाले से पहले फरहाना भट्ट के छलके आंसू

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो के ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच जीत की जंग और भी मुश्किल होती जा रही है. इस बीच शो की ‘शेरनी’ यानी फरहाना भट्ट का एक ऐसा इमोशनल पल सामने आया है, जिसे देखकर उनके साथ बैठे बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए. फरहाना को रोता देख खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी उन्हें संभालते नजर आए और उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगा लिया.

फरहाना के छलके आंसू

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले से पहले एक नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में रोहित शेट्टी फरहाना भट्ट से उनकी जर्नी और टॉप-5 में पहुंचने को लेकर सवाल करते नजर आते हैं. रोहित के सवाल का जवाब देते हुए फरहाना अचानक इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/Dd8G9Qvh5ZF/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

क्या बोलीं फरहाना भट्ट?

फरहाना कहती हैं कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह इस मुकाम तक पहुंच पाएंगी. उनके लिए टॉप 5 में अपनी जगह बनाना ही बहुत बड़ी उपलब्धि है. एक्ट्रेस कहती हैं कि इस शो ने उन्हें काफी प्यार, एप्रिसिएशन और सम्मान दिया है, जो उन्हें इससे पहले कभी नहीं मिला था.

---विज्ञापन---

टॉप 5 तक पहुंचने को लेकर क्या बोलीं फरहाना?

प्रोमो में फरहाना अपने आंसू पोंछते हुए कहती हैं, ‘सच में मुझे लगा नहीं था कि मैं टॉप 5 तक आऊंगी. मेरे लिए यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है. इस शो ने मुझे बहुत सारा एप्रिसिएशन और रिस्पेक्ट दी है. जो मुझे इससे पहले कभी नहीं मिला.’

कंटेस्टेंट के आंखों में आए आंसू

फरहाना की ये बातें सुनकर वहां मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो जाते हैं. शगुन और ऋत्विक धनजानी के चेहरे पर भी इमोशंस साफ नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी ने लगाया गले

फरहाना को इस तरह भावुक देखकर रोहित शेट्टी उन्हें संभालते हैं और प्यार से गले लगा लेते हैं. पूरे सीजन में रोहित ने कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाया है और मुश्किल स्टंट्स से पहले उन्हें मोटिवेट करते नजर आए हैं. फरहाना ने भी शो में कई खतरनाक स्टंट्स पूरे करके अपनी अलग पहचान बनाई है.

किसके हाथ लगेगी विनर की ट्रॉफी?

अब शो अपने फिनाले की ओर बढ़ चुका है. फरहाना के साथ अविनाश मिश्रा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, ओरी और रुबीना दिलैक जैसे कंटेस्टेंट्स भी मुकाबले में हैं. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘शेरनी’ फरहाना भट्ट आखिरी बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगी या नहीं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola